यूपी में मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की संभावना के कारण नए साल से पहले शीत लहर की संभावना नहीं है। इसके अलावा 5 जनवरी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी हालांकि 26 दिसंबर से मौसम बदलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में कई राज्यों में बारिश के आसार है। आईएमडी के मुताबिक पंजाब,हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश , बिहार और त्रिपुरा में हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा। उत्तर भारत के पहाड़ों में हिमपात शुरू होने से एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर दिल्ली एनसीआर तक देखा जा रहा है। 26 से 29 दिसंबर तक उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का अनुमान है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में हल्का से मध्यम कोहरा जारी रहा। 26 से 29 दिसंबर तक उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश का अनुमान है।
यूपी में तापमान काफी तेजी से ऊपर चढ़ा है। पिछले 2 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते एक सप्ताह से पछुआ हवाओं के कारण गलन बढ़ी हुई थी। रात का पारा 6.0 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे जा रहा था। पश्चिम की ओर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से हवा कमजोर पड़ी है। दूसरी ओर आसमान साफ है। इससे सूरज की गर्मी दिन के समय राहत दे रही है।
मौसम विभाग ने कहा कि साइक्लॉनिक सर्कुलेशन पश्चिम असम और समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। इसके कारण अगले…
● 5 दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असमस मेघायल, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान …
● असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में ओलावृष्टि हो सकती है।
● भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि रविवार से दिल्ली में हल्की से मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
● पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा।
● दक्षिण पंजाब (भटिंडा -00 दृश्यता) और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में भी बहुत घना कोहरा छाया रहा