भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में 372 रनों के विशाल अंतर से मात दे दी है। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी 1-0 से जीत लिया। कानुपर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था।
टीम इंडिया की ये लगातार तीसरी जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से 7 टेस्ट जीते हैं। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 337 रन की थी जो 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आई थी।
भारत की यह घरेलू जमीन पर लगातार 14वीं सीरीज जीत है। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 39वां टेस्ट जीता। टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट के चौथे दिन एक घंटे से भी कम समय में न्यूजीलैंड के पांचों विकेट अपने नाम की। दूसरी पारी में भारत की तरफ से अश्विन और जयंत यादव दोनों ने चार-चार विकेट झटके।
टीम इंडिया ने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार चौथी टेस्ट सीरीज जीती है। भारत अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में 12 टेस्ट सीरीज खेल चुका है और उसे सभी में जीत मिली है।टीम इंडिया ने विराट कोहली की अगुवाई में भारत में खेली गई सभी 11 टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा जमाया है।भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट 1-0 से अपने नाम कर ली है। यह भारत की घर में लगातार 14वीं टेस्ट जीत है। भारतीय टीम ने 2013 के बाद से घर में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है।
टेस्ट में रनों के अंतर से भारत की टॉप-5 बड़ी जीत
● 372 रन बनाम न्यूजीलैंड, मुंबई (2021)
● 337 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली (2015)
● 321 रन बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर (2016)
● 320 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली (2008)
● 318 रन बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (2019)
टीम इंडिया ने मुंबई टेस्ट के चौथे दिन एक घंटे से भी कम समय में न्यूजीलैंड के पांचों विकेट अपने नाम की। दूसरी पारी में भारत की तरफ से अश्विन और जयंत यादव दोनों ने चार-चार विकेट झटके।
#TeamIndia win the 2nd Test by 372 runs to clinch the series 1-0.
Scorecard – https://t.co/KYV5Z1jAEM #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/uCdBEH4M6h
— BCCI (@BCCI) December 6, 2021
न्यूजीलैंड को एक ओवर में दोहरे झटके
जयंत यादव ने दिन का खेल शुरू होते ही न्यूजीलैंड के निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने तीन रन के अंदर तीन कीवियों को पवेलियन भेज दिया है। इस बार उन्होंने एक ही ओवर में काइल जेमीसन और टिम साउदी को खाता खोले बगैर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
न्यूजीलैंड की यह टेस्ट में सबसे बड़ी हार
न्यूजीलैंड की यह रनों के अंतरे से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007 में जोहानिसबर्ग में 358 रन से हारे थे। न्यूजीलैंड की टीम पिछले 12 भारत दौरे पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई। आखिरी बार उन्होंने 1988 में वानखेड़े में टेस्ट मैच जीता था।