भारत देश में नेताओं का बोलबाला है यह बात कौन नहीं जानता। नेताओं के आने जाने के लिए और उनके काफिले को रास्ता देने के लिए पल भर में रूट परिवर्तन कर दिया जाता है। इन असमायिक रूट परिवर्तन के चलते आम जनता को चाहे कितने भी परेशानी हो किसी नेता को कोई फर्क नहीं पड़ता।
ऐसा ही कुछ बिहार में देखने को मिला है कि बिहार के एक बड़े नेता के लिए दो ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया गया। मीडिया सूत्रों के मुताबिक नेताजी के काफिले को रास्ता देने के लिए दो ट्रेनों को रोक दिया गया जिसके चलते पैसेंजर को अपने गंतव्य के लिए पैदल जाना पड़ा।
बिहार के बक्सर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को आगे जाने देने के लिए दो यात्री ट्रेनों को रोका गया। एक यात्री ने बताया, “हमारी गाड़ी (ट्रेन) रोक दी है इसलिए हम पैदल आ रहे हैं। हमें दिलदार नगर जाना है। आगे जाकर दूसरी गाड़ी पकड़नी पड़ेगी।”
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि दो पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया। यह व्यवधान नहीं तो समाधान है? इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाएंगे कि किसके आदेश पर ट्रेन रुकी रही? बच्चे, बूढ़े सभी लोग परेशान थे। वह पिकनिक यात्रा पर आए हैं, समाधान यात्रा पर नहीं। वह समस्या पैदा करने के लिए आए थे।
दो पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया। यह व्यवधान नहीं तो समाधान है? इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाएंगे कि किसके आदेश पर ट्रेन रुकी रही? बच्चे, बूढ़े सभी लोग परेशान थे। वह पिकनिक यात्रा पर आए हैं, समाधान यात्रा पर नहीं। वह समस्या पैदा करने के लिए आए थे: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (18.01) pic.twitter.com/eUaZoKFxWz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2023