यूपी के जनपद मथुरा में एक 25 वर्षीय अज्ञात लड़की का शव यमुना एक्सप्रेसवे के पास बने कृषि अनुसंधान केंद्र के बिलकुल नजदीक पुलिस द्वारा बरामद किया गया है जैसे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का यह शव एक ट्रॉली बैग से मिला है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया युवती के शव की जानकारी वहां से गुजर रहे मजदूरों के द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग को जब खोला तो वह भी देख कर दंग रह गई। बैग में पारदर्शी पॉलिथीन में लिपटा हुआ युवती का शव बरामद किया गया।
प्रथम राष्ट्रीय पुलिस ने पाया कि युवती को किसी धारदार हथियार से मारा गया है क्योंकि युवती के शव पर कई चोटों के निशान पाए गए। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक जांच में पता चलेगा कि लड़की को कब और कहां मारा गया।
सूनसान इलाके में एक सूटकेस में 25 वर्षीय युवती का शव फेंका गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि लड़की की कहीं और हत्या करके और तथ्यों को छिपाने के लिए उसका शव यहां फेंका गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है: आलोक सिंह, CO महावन, मथुरा
सूनसान इलाके में एक सूटकेस में 25 वर्षीय युवती का शव फेंका गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि लड़की की कहीं और हत्या करके और तथ्यों को छिपाने के लिए उसका शव यहां फेंका गया है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है: आलोक सिंह, CO महावन, मथुरा pic.twitter.com/gD0AZieVJ7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2022
गौरतलब है कि दिल्ली में हाल ही में श्रद्धा मर्डर केस की छानबीन भी प्रक्रियाधीन है। श्रद्धा मर्डर के मुख्य आरोपी आफताब श्रद्धा ने के 35 टुकड़े कर दिल्ली के महरौली जंगल में फेंक दिए थे। अभी अभी प्राप्त सूचना के अनुसार साकेत कोर्ट ने रोहिणी फॉरेंसिक साइंस लैब को 5 दिनों के भीतर आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया है।