महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी और बेटे के साथ मातोश्री जा रहे हैं उनका साथ देने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और सरकारी बंगले ‘वर्षा’ से लेकर मातोश्री तक लोग खड़े हैं। लोग रोते बिलखते नारे लगा रहे हैं। उनकी गाड़ी पर फूलों की बारिश की जा रही है।
#WATCH महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में वर्षा बंगला छोड़ा। https://t.co/Wi9FkXNNTm
#WATCH महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में वर्षा बंगला छोड़ा। pic.twitter.com/Wi9FkXNNTm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
महाराष्ट्र के सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे अपनी मां रश्मि ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे और अपने पिता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई में वर्षा बंगला आवास छोड़ा। https://t.co/ftrA37qgWH
महाराष्ट्र के सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे अपनी मां रश्मि ठाकरे और भाई तेजस ठाकरे और अपने पिता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई में वर्षा बंगला आवास छोड़ा। pic.twitter.com/ftrA37qgWH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
#WATCH मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वर्षा बंगले से सामान बाहर निकाला जा रहा है। #MaharashtraPolitics https://t.co/whDJRhzOok
#WATCH मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वर्षा बंगले से सामान बाहर निकाला जा रहा है। #MaharashtraPolitics pic.twitter.com/whDJRhzOok
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
उद्धव के सामने शिंदे ने रखी शर्त?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में इस वक्त जो सियासी संकट पैदा हुआ है उसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या महाराष्ट्र में गिर जाएगी उद्धव ठाकरे की सरकार? इस सवाल के पीछे की वजह एकनाथ शिंदे की वो शर्त है, जिसमें उन्होंने ठाकरे से साफ कर दिया कि वो शिवसेना में हैं और रहेंगे लेकिन शर्त ये है कि शिवसेना कांग्रेस एनसीपी को छोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ले।