भारत में कोविड-19 के मामलों में यकायक वृद्धि के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमीक्रोन का उप स्वरूप एक्सबीबी.1.16 देश में संक्रमण का मुख्य कारण हो सकता है लेकिन देश में फिलहाल अब तक आए कोरोना के मामलों में ऐसे लक्षण नहीं पाए गए।
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि जीनोम सीक्वेंसिग के बाद एक्सबीबी.1.16 का पता लगाने के लिए जनवरी, फरवरी और मार्च में जांच की गई जिसमे तकरीबन 344 नमो नमो पॉजिटिव पाया गया। यह पॉजिटिवटी महाराष्ट्र में 105, तेलंगाना में 93, कर्नाटक में 57, गुजरात में 54 और दिल्ली में 19 लोगों में पाई गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, दिल्ली में कहा कि विश्व में कोविड के 94,000 नए मामले दिन के आए हैं। अभी भी यह वैश्विक महामारी खत्म नहीं हुई है क्योंकि नए मामले आ रहे हैं। USA से विश्व का 19%, रूस से 12.6% और हमारे देश से विश्व के 1% मामले आ रहे हैं।
विश्व में कोविड के 94,000 नए मामले दिन के आए हैं। अभी भी यह वैश्विक महामारी खत्म नहीं हुई है क्योंकि नए मामले आ रहे हैं। USA से विश्व का 19%, रूस से 12.6% और हमारे देश से विश्व के 1% मामले आ रहे हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, दिल्ली pic.twitter.com/kgYjDY60l1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि मौसम बदलने के चलते कोविड और H3N2 के केस बढ़ सकते हैं। हर साल इन्फ्लुएंजा के केस बढ़ते हैं, घबराने की कोई बात नहीं है। मास्क लगाकर रखें, खांसते समय मुंह को ढक लें, सैनिटाइजर साथ रखें।
मौसम बदलने के चलते कोविड और H3N2 के केस बढ़ सकते हैं। हर साल इन्फ्लुएंजा के केस बढ़ते हैं, घबराने की कोई बात नहीं है। मास्क लगाकर रखें, खांसते समय मुंह को ढक लें, सैनिटाइजर साथ रखें: AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया pic.twitter.com/lOtSLnZ5t3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
कोविड को लेकर पीएम मोदी की उच्च स्तर बैठक की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड से संबंधित स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड से संबंधित स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/XU8BDyUF5l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2023
गौरतलब है कि भारत में पिछले एक सप्ताह के अंदर कोविड-19 के कई हजार मामलों में वृद्धि देखी गई । जानकारी के मुताबिक भारत के राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और कर्नाटक में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
भारत में आज गुरुवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,300 नए मामले आए जबकि कल बुधवार 13 मार्च को कोविड-19 के 444 नए मामले आए थे। देश में अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,99,418 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में आज आए नए मामलों की यह संख्या पिछले 140 दिनों में सबसे अधिक दर्ज की गई।बता दें कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बाद पीएम मोदी ने बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक कर इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की थी।