WFI अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन
कमेटी में शामिल हैं मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और 2 अधिवक्ता
IOA के हवाले से जानकारी देकर बताया गया है कि भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और 2 अधिवक्ता हैं।
ANI से सहदेव यादव, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष और IOA द्वारा पूर्व 7-सदस्यीय समिति के सदस्य ने कहा कि हम बैठेंगे और सबकी बात सुनेंगे और आरोपों को देखने के बाद निष्पक्ष जांच करेंगे और निष्पक्ष न्याय देने की कोशिश करेंगे।
ANI से आर्चर डोला बनर्जी ने कहा कि मुझे अभी मीडिया से पता चला है कि मैं इस समिति (IOA की सात सदस्यीय समिति) का हिस्सा हूं। काम शुरू करते हैं और फिर हम कह पाएंगे कि सही तस्वीर क्या है? हम सुनिश्चित करते हैं कि सच्चाई सबके सामने आएगी।
मुझे अभी मीडिया से पता चला है कि मैं इस समिति (IOA की सात सदस्यीय समिति) का हिस्सा हूं। काम शुरू करते हैं और फिर हम कह पाएंगे कि सही तस्वीर क्या है? हम सुनिश्चित करते हैं कि सच्चाई सबके सामने आएगी: ANI से आर्चर डोला बनर्जी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2023
WFI के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन पर हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में कहा कि ये बहुत संगीन मामला है, मेरी पार्टी किसी भी गलत इंसान को बख्शती नहीं है, जांच बैठा दी गई है जो भी दोषी पाए जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार ने कार्रवाई शुरू की और 3 सदस्य समिति बनाई गई है,वो गंभीर हैं।
ये बहुत संगीन मामला है,मेरी पार्टी किसी भी गलत इंसान को बख्शती नहीं है,जांच बैठा दी गई है जो भी दोषी पाए जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार ने कार्रवाई शुरू की और 3 सदस्य समिति बनाई गई है,वो गंभीर हैं:WFI के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन पर हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज,अंबाला pic.twitter.com/iNtJuKrWBX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2023
उधर उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा विधायक और WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि औपचारिक बयान WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह खुद जारी करेंगे। हमे सूचित किया गया है कि फेडरेशन द्वारा खेल मंत्रालय को जो औपचारिक जवाब जाना था वे 72 घंटे के अंदर दे दिया गया है।
औपचारिक बयान WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह खुद जारी करेंगे। हमे सूचित किया गया है कि फेडरेशन द्वारा खेल मंत्रालय को जो औपचारिक जवाब जाना था वे 72 घंटे के अंदर दे दिया गया है: गोंडा विधायक और WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/C9LQoS4sSV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2023
इससे पहले WFI का विरोध करने वाले पहलवान दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पहुंचे।
WFI का विरोध करने वाले पहलवान दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पहुंचे। pic.twitter.com/plFWTGv83Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2023
दूसरी ओर चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला।
चंडीगढ़: यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला। pic.twitter.com/uqcpehSmH3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2023
पहलवान विनेश फोगाट ने दिल्ली में कहा कि हम सभी मुद्दे रख रहे हैं। ये सिर्फ कुश्ती की बात होती तो क्या पता एक घंटे की बैठक में समाधान हो जाता। ये एक लड़की का नहीं बहुत सारी लड़कियों का मामला है। हम खुले तौर पर एक-एक का खुलासा नहीं कर सकते, इस तरह से उनके जीवन और परिवारों को खतरा होगा।
हम सभी मुद्दे रख रहे हैं। ये सिर्फ कुश्ती की बात होती तो क्या पता एक घंटे की बैठक में समाधान हो जाता। ये एक लड़की का नहीं बहुत सारी लड़कियों का मामला है। हम खुले तौर पर एक-एक का खुलासा नहीं कर सकते, इस तरह से उनके जीवन और परिवारों को खतरा होगा: पहलवान विनेश फोगाट, दिल्ली pic.twitter.com/1PJQhMm1gU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 20, 2023
पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली 7 सदस्यीय कमेटी के सदस्य और पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त ने रोहतक में कहा कि मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी। किसी भी मुद्दे को बातचीत से सुलझाया जा सकता है मगर यौन उत्पीड़न के मामले में कोई बीच का रास्ता नहीं निकाला जा सकता।
पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर आरोप झूठे निकलते हैं तो ये पता किया जाएगा कि ये क्यों लगाए हैं और इन्हें लगाने का क्या मकसद है?
जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर आरोप झूठे निकलते हैं तो ये पता किया जाएगा कि ये क्यों लगाए हैं और इन्हें लगाने का क्या मकसद है?: 7 सदस्यीय कमेटी के सदस्य और पूर्व पहलवान योगेश्वर दत्त, रोहतक, हरियाणा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023