तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में कुड्डालोर पुलिस के द्वारा बताया गया कि वेपपुर के पास 5 वाहनों की आपस में टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई।
तमिलनाडु| कुड्डालोर जिले के वेपपुर के पास 5 वाहनों की आपस में टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई: कुड्डालोर पुलिस pic.twitter.com/9pNRzSBlFE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
यूपी में शीत लहर और कोहरे का प्रकोप जारी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शीतलहर जारी होने के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में शीतलहर जारी होने के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। pic.twitter.com/jwhrG5zIAC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
इसके अलावा कानपुर में भी यही स्थिति रही
उत्तर प्रदेश: कानपुर में शीतलहर जारी होने के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। pic.twitter.com/6XXKWBajyZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
वाराणसी में आज सुबह कोहरा छाया रहा। तस्वीरें मुंशी घाट की हैं।
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में आज सुबह कोहरा छाया रहा। तस्वीरें मुंशी घाट की हैं। pic.twitter.com/z7U8WLjPbW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
दिल्ली:
दिल्ली कार स्कूटी एक्सीडेंट में नया खुलासा
दिल्ली पुलिस द्वारा बताया गया कि जब हमने मृतिक के रास्ते का पता लगाया तो पता चला कि वह अपनी स्कूटी पर अकेली नहीं थी। हादसे के वक्त उसके साथ एक लड़की थी। वह घायल हो गई और मौके से भाग गई लेकिन मृतिक का पैर कार में फंस गया जिसके बाद उसे घसीटा गया।
दिल्ली की सर्दी बदस्तूर जारी
दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। तस्वीरें कंझावला रोड से हैं।
दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। तस्वीरें कंझावला रोड से हैं। pic.twitter.com/lUVF31g1jl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023
नासिक में तेंदुए ने 6 साल के बच्चे को बनाया शिकार
नासिक के वन विभाग RFO अधिकारी केतन बिरारी ने बताया कि सुबह 8 बजे इगतपुरी के तालेगांव में तेंदुए के घुमने की सूचना मिली। सूचना के तुरंत बाद हमारी बचाव दल ने मौके का जायजा लिया। प्रथम दृष्टया हमें वो बीमार लगा। हमने उसे पकड़ लिया है, उसका इलाज कराया जाएगा। हमने मेडिकल टीम को बुलाया है।
उन्होंने बताया कि 24 तारीख को एक 6 साल के लड़के की मौत हुई थी। उस संदर्भ में हमने उसके और तेंदुए का स्वाब लिया है, उसकी भी जांच कराई जाएगी। मृतक के परिवार को इस सप्ताह में 20 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
24 तारीख को एक 6 साल के लड़के की मौत हुई थी। उस संदर्भ में हमने उसके और तेंदुए का स्वाब लिया है, उसकी भी जांच कराई जाएगी। मृतक के परिवार को इस सप्ताह में 20 लाख का मुआवजा दिया जाएगा: केतन बिरारी, वन विभाग RFO अधिकारी, नासिक (02.01)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2023