उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ाने वाला है। दरअसल, आम आदमी पार्टी अब 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनावी मैदान में उतरने जा रही है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विरोधी दलों को टक्कर देती हुई दिखाई देगी।
आम आदमी पार्टी UP में 2022 के विधान सभा चुनाव लड़ेगी | LIVE https://t.co/sterQYqssj
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 15, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि उनकी पार्टी (AAP) 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में मैदान में उतरेगी। आप के लिए यह बड़ा कदम होगा क्योंकि आम आदमी पार्टी पहली बार उत्तर प्रदेश जैसे किसी बड़े राज्य के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ेगी।