देश में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी युवा नेता को ED द्वारा भारी पुलिस फोर्स के साथ उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा युवा नेता से पूरी जानकारी के लिए अपने साथ ले जा रही है देखें वीडियो
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस नियंत्रण कक्ष के हवाले से जानकारी दी गई है कि कठुआ के बिलावर क्षेत्र के धानु पैरोल गांव में कल रात एक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हो गए।
कठुआ के बिलावर क्षेत्र के धानु पैरोल गांव में कल रात एक यात्री वाहन के गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हो गए: पुलिस नियंत्रण कक्ष, कठुआ, जम्मू-कश्मीर pic.twitter.com/zZj8Tln5fo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
दिल्ली के कनॉट प्लेस में लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची
देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक होटल में आग लगी। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
दिल्ली: कनॉट प्लेस में स्थित होटल सनसिटी में आग लगी। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/8mNPGLMR4l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल फायर अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक होटल में आग लगी है मगर यहां आकर पता चला कि सिन सिटी रेस्टोरेंट में आग लगी है। हमारी 4 गाड़ियां यहां पर आई थी। रेस्टोरेंट दोनों तरफ से बंद था तो उसे खोला और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि हमने कुल 13 गाड़ियों का इस्तेमाल किया। अभी तक हमें किसी भी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। आग बुझ चुकी है। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं है।
हमने कुल 13 गाड़ियों का इस्तेमाल किया। अभी तक हमें किसी भी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। आग बुझ चुकी है। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं है: दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल फायर अधिकारी राजेंद्र अटवाल
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
मोनी अवश्य पर 22 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
उत्तर प्रदेश में जनपद प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। DM संजय खत्री ने बताया, “श्रद्धालु बहुत उत्साह से डूबकी लगाने आए हैं। 22 लाख श्रद्धालुओं ने अब तक स्नान किया है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त बस और ट्रेन की व्यवस्था की गई है।”
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।
DM संजय खत्री ने बताया, "श्रद्धालु बहुत उत्साह से डूबकी लगाने आए हैं। 22 लाख श्रद्धालुओं ने अब तक स्नान किया है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त बस और ट्रेन की व्यवस्था की गई है।" pic.twitter.com/9nz5EONjpv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
रन फॉर G20 में शामिल होंगे हजारों लोग
उत्तर प्रदेश के जनपद नोएडा में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि रन फॉर G20 को लेकर लोगों में बहुत रुचि है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से इस रन फॉर G20 का शुभारंभ करेंगे। हम भी उसमें शामिल होंगे। हज़ारों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।
रन फॉर G20 को लेकर लोगों में बहुत रुचि है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से इस रन फॉर G20 का शुभारंभ करेंगे। हम भी उसमें शामिल होंगे। हज़ारों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है: गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई, नोएडा, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/qEiN963Pbw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
नक्सली क्षेत्र की महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर
बिहार के लेमनग्रास-मशरूम की खेती से नक्सली क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। बांकेबाजार महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अध्यक्ष ने कहा,”महिलाओं को लेमनग्रास वैल्यू चेन प्रशिक्षण दे रहे हैं।करीब 1000 महिलाएं हमारे साथ जुड़ी हैं,1500 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है।”
बिहार: लेमनग्रास-मशरूम की खेती से नक्सली क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
बांकेबाजार महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अध्यक्ष ने कहा,"महिलाओं को लेमनग्रास वैल्यू चेन प्रशिक्षण दे रहे हैं।करीब 1000 महिलाएं हमारे साथ जुड़ी हैं,1500 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है।" pic.twitter.com/4rUiN2DrpQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
शिक्षक भर्ती का आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) द्वारा हुगली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के युवा नेता कुंतल घोष को गिरफ्तार कर ले जाया गया।
#WATCH पश्चिम बंगाल: शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) द्वारा हुगली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के युवा नेता कुंतल घोष को गिरफ्तार कर ले जाया गया। pic.twitter.com/iiOne4BsPQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023