मौसम विभाग ने यूपी के कई जगहों पर 9 तो कहीं 12 जनवरी तक बारिश होने की संभावना जताई है। 10 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होगी। इसके साथ ही ठंडी हवाएं और कोहरा भी बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण ठंड का असर बढ़ने लगा है। इससे पहले मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 8 जनवरी को दिनभर हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया।
मौसम विभाग के अनुसार इससे अभी राहत नहीं मिलने वाली है। प्रदेश के कई जगहों पर 9 तो कहीं 12 जनवरी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। 10 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश होगी। इसके साथ ही ठंडी हवाएं और कोहरा भी बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। कल 9 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी।10 जनवरी के बाद मौसम में सुधार आने की संभावना है। फिलहाल तब तक शीतलहर से राहत मिल सकती है।
यूपी के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी है।मुजफ्फरनगर में बारिश से सर्दी बढ़ गई है वैसे भी तीन दिन से ठीक से धूप नहीं निकली है। बारिश से दैनिक कार्य प्रभावित हुए हैं। वहीं फसलों पर भी प्रभाव पड़ा है। बरेली में हल्की बारिश हो रही है तो पीलीभीत व बदायूं में बादल छाए हैं। शाहजहाँपुर में मौसम बादलों से घिरा है और लगातर बारिश हो रही है मुरादाबाद और आसपास बूंदाबांदी हो रही है। अभी तक बादल छाए हैं धूप नहीं निकली है। गांव में लोग अलाव जलाकर ठंड से संघर्ष करने के प्रयास में हैं।
बुंदेलखंड के बांदा तथा पास के जिलों में बारिश हो रही है। कानपुर में भी तेज हवा के साथ बारिश ने गलन को बढ़ा दिया है। ब्रज क्षेत्र में भी मौसम बदला है।यहाँ के कई जिलों में बूंदाबांदी तो कहीं पर तेज बारिश हो रही है। ताजनगरी आगरा में बूंदाबांदी हो रही है।
उत्तर प्रदेश: आगरा में आज बारिश हुई। pic.twitter.com/DmsUFjZoPn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2022
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 8 और 9 जनवरी को बारिश के असर रहेंगे। दोनों दिन बारिश रुक रुककर होगी जबकि 10 जनवरी को मौसम साफ होने के आसार है।
किसानों का कहना है कि अगर बारिश रुक रुक कर होती है तो किसानों के लिए फायदा है। ख़ासतौर से गेंहू की फसल को फायदा होगा। गेंहू के अलावा मस्टर्ड की फसल को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि अगर ये बारिश ज्यादा हो तो किसानों को नुकसान होगा।बदले हुए मौसम का असर आज जनजीवन पर साफतौर पर देखने को मिला वहीं लोग आज घर से बाहर दिखे जिन्हें बहुत ज़रुरी काम था।वहीं ज्यादातर लोग आज घरों में ही दुबके रहे।
जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में बर्फ़बारी हुई। बर्फ़बारी के चलते हेलीकॉप्टर सेवाएं आदि निलंबित कर दी हैं लेकिन यात्रा जारी है।
#WATCH Snowfall at Mata Vaishno Devi shrine in Katra, Jammu & Kashmir
Battery car, helicopter services remain suspended, Yatra underway pic.twitter.com/gaOvNxg4k7
— ANI (@ANI) January 8, 2022
भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव की जानकारी मिली है। सफदरजंग वेधशाला ने 41 मिमी बारिश दर्ज की, जो कम से कम 13 साल में जनवरी में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है।
दिल्ली: दिल्ली में बारिश के चलते प्रगति मैदान अंडरपास में जलजमाव हुआ। pic.twitter.com/SwygED46xZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2022
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक हैं। अधिकतम तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।