उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। सियासी दल एक दूसरे पर तीखे कटाक्ष करते हुए जनता को अपनी तरफ लुभाने की कोशिश में जुटे हैं।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज 9 अक्टूबर को शाहजहाँपुर के दौरे पर थे। CM योगी जलालाबाद में 269 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण के साथ शाहजहाँपुर में 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुँचे थे।
CM योगी ने खिरनी बाग, जनपद शाहजहॉंपुर में ₹226 करोड़ की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास…
खिरनी बाग, जनपद शाहजहॉंपुर में ₹226 करोड़ की 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास… https://t.co/cDTsYzz6EM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 9, 2021
शाहजहाँपुर जिले के जलालाबाद कस्बे में मंगलवार को 269 करोड़ रुपये की 131 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
जलालाबाद, जनपद शाहजहॉंपुर में ₹269 करोड़ की 131 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास… https://t.co/yhzL0G8aNS
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 9, 2021
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने बदलते हुए भारत और पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत को देखा है। एक भारत वो था, जब दुश्मन देश आंख दिखाता था तब सरकारें कहती थीं कि कुछ मत बोलो कहीं दुश्मन देश नाराज न हो जाए लेकिन नया भारत दुश्मन देश अगर आंख दिखता है तो उसकी आंख को हथेली पर रखने का काम करता है।
आपने बदलते हुए भारत और पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत को देखा है। एक भारत वो था, जब दुश्मन देश आंख दिखाता था तब सरकारें कहती थीं कि कुछ मत बोलो कहीं दुश्मन देश नाराज न हो जाए लेकिन नया भारत दुश्मन देश अगर आंख दिखता है तो उसकी आंख को हथेली पर रखने का काम करता है: UP CM pic.twitter.com/5iIw85jcRq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2021
योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हो रहा है उनका प्रशासन कार्यदायी संस्थाओं से समय से काम पूरा कराना सुनिश्चित करे।
सपा पर हमलावर हुए CM योगी
सपा पर हमलावर हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योगी ने कहा कि सपा की सरकार 2012 में आई तो हर तीसरे दिन एक नया दंगा होता था। सपा की सरकार आते ही रामजन्मभूमि पर हमला करने वालों से मुकदमा वापस लिया था। उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले त्योहार शांतिपूर्ण नहींं मना सकते थे। हर त्योहार से पहले प्रदेश में कहीं न कहीं दंगे हो जाया करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज हम शांति से त्योहार मना रहे हैं। पहले दीवाली 8 बजे और होली 12 बजे तक खेल सकते थे, सावन में कांवड़ पर प्रतिबंध होता था, जनमाष्ट्मी के मौके पर जनमाष्ट्मी मनाने पर प्रतिबंध होता था लेकिन अब देश में कई बदलाव आए हैं।
योगी ने कहा पहले अयोध्या जाने से भी लोग घबराते थे।लोग सोचते थे न जाने वहाँ किसके साथ क्या हो जाए। आज बड़े से बड़े आयोजन बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से अयोध्या में हो रहे हैं। पहले तो सिर्फ सैफई में बड़ा आयोजन होता था, नाच गाना होता था। पर आज बदलते भारत में अयोध्या में दीपोत्सव होता है। आप खुद ही देखें इन साढ़े चार साल में अपना उत्तर प्रदेश कितना बदल गया। CM ने भाषण के दौरान ही दंगाइयों को संदेश दिया कि दंगे करोगे तो सात पीढ़ियां भी भरपाइ करते-करते मर जाएंगी। सत्ता में आते ही सरकार ने सबसे पहले एंटि रोमियो स्क्वॉयड बनाया और बूचड़खानों को बंद करवाने का काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा
● कि कोरोना ने पूरे विश्व को पस्त किया लेकिन भारत ने कोरोना को हरा दिया।
● कि हमने 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। 5.50 लाख किसानों की बर्बाद फसलों का मुआवजा दिया। बाकी किसानों का भी सर्वे करने के लिये प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।
● किसानों का कोई शोषण नहींं होने दिया जाएगा। यदि कहीं से शिकायत आती है तो संबधित की जबाबदेही तय होगी।
● पहले धान खरीद केन्द्र खुलते ही एक परिवार के लोग वसूली के लिए निकल पड़ता था जो नौकरी के नाम पर भी वसूली करते थे।
● आज दुश्मन यदि आंख भी दिखाता है तो उसकी आंख निकालने का काम किया जा रहा है।
● विपक्ष के विधायकों में विकास के लिए कोई रुचि नहीं है। उनके लिए अपना परिवार ही विकास है।
● प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बदलते हुए भारत को आज पूरा विश्व देख रहा है।
● भाजपा के लिये पूरा देश ही परिवार है।
● 2017 से पहले उप्र देश के विकास में बाधक माना जाता था। लेकिन आज बिना भेदभाव के आवास, शौचालय, बिजली दी जा रही है।
● 60 लाख उधमियों को भी विकास से जोड़ने का काम प्रदेश में किया गया। पहले हर योजना का लाभ एक ही खानदान ले जाता था।
● आज बुलडोजर देख कर अपराधी कह रहे हैंं कि एक बार जान बख्श दो फिर अपराध नही करेंगे।
●मजनुओं को ठीक करने के लिए महिला कांस्टेबल की भर्ती भी भाजपा सरकार में बड़े स्तर पर हुई।
इसके अतिरिक्त
● CM योगी ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आपके सामने हैं।
● न जनता के हौसले और आस्था की बदौलत तो अब कोरोना भी पस्त हो गया है।
● सरकार का पहले दिन से एक ही संकल्प था कि अपराध और अपराधियों के बारे में कोई रियायत नहीं की। आज झूठे मुकदमे नहीं होते हैं।
जहाँ BJP विधायक जीते वहाँ हुआ विकास
CM योगी ने कहा कि जहाँ पर भाजपा के विधायक हैं वह मेहनत कर नई योजनाएं लेकर आता है। कोई स्कूल, इंटर कालेज, मेडिकल कालेज, कोई उद्योग, कोई पर्यटन केंद्र के लिए आता है। जहाँ कोई भाजपा विधायक नहीं हैं, वहाँ अन्य पार्टियों के विधायकों में विकास के प्रति रूचि नहीं है।
किसानों को खाते में जाते है रुपये
CM योगी ने कहा कि किसानों को जल्द ही मुआवजा मिलेगा। खाते में रुपया जाएगा। किसान को पहले कोई नहीं पूछता था, आज हमारे विधायक, सांसद 24 घंटे में मदद देते हैं। हमारी सरकार में गन्ना भुगतान हो रहा है। मिलें शुरू हो गयी है। मुलायम परिवार पर निशाना साधा। नौकरी के बदले वसूली का बात कही। कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख लोगों को नौकरी दी गई, एक रुपया किसी को नहीं देना पड़ा। 24 घंटे बिजली की बात कही।
पहले यूपी था देश के विकास में बाधक
CM योगी ने कहा कि 2017 के पहले कहा जाता था कि यूपी देश के विकास में बाधक है लेकिन 2017 के बाद यूपी विकास में अग्रणी बना। CM योगी ने कटरा खुदागंज के गाँव नवादा दरोबस्त व खेड़ा मझ खेड़ा का किस्सा सुनाया उन्होंने कहा कि वहाँ के ग्रामीणों ने शाहजहाँपुर- पीलीभीत दोहा नदी पर पैंटून पुल मांगा लेकिन हमारे विधायक ने पक्का पुल बनाकर दिया उन्होंने मंच से कहा कि जब सरकार की सोच विकास की होती है तो विकास का लाभ दिखता है। यहाँ पर तमाम परियोजनाओं का स्वास्थ्य केंद्र, इंटर कालेज, पुल, पुलिया, सड़कों का लाभ दिया जा रहा है। यह तो वह योजनाएं हैं तो विधायक और सांसद द्वारा पूरी कराई गई हैं।
शिलान्यास किया है तो लोकार्पण भी करेंगे
CM योगी ने कहा कि हमने शिलान्यास किया है तो लोकार्पण भी करने जरूर आएंगे। शाहजहाँपुर विकास की प्रक्रिया में तेजी से बढ़ रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे भी शाहजहाँपुर होकर गुजर रहा है।शाहजहाँपुर से प्रयागराज तो साढ़े तीन घंटे में पहुँच जाएंगे । 2017 में अगर भाजपा जलालाबाद से जीती होती तो जो काम कटरा, तिलहर में हो रहा है, वह काम जलालाबाद में भी हो रहे होते।सुरक्षा और समृद्धि के मार्ग पर यूपी को लेकर चल रहे हैं।