सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जहां एक ओर जातिगत जनगणना कराने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की वहीं दूसरी ओर केंद्र की बीजेपी और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार के अब केवल 398 दिन बचे हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा कि आज गरीब या कोई भी न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। भाजपा निजीकरण की राह पर चल रही है, आज भाजपा उन कानूनों को बना रही है जिससे सरकार निजी हाथों में चली जाए। इन समस्याओं को समाजवादी विचारधारा ही खत्म सकती है… भाजपा इस बार 80 सीटें हारेगी।
आज गरीब या कोई भी न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। भाजपा निजीकरण की राह पर चल रही है, आज भाजपा उन कानूनों को बना रही है जिससे सरकार निजी हाथों में चली जाए। इन समस्याओं को समाजवादी विचारधारा ही खत्म सकती है… भाजपा इस बार 80 सीटें हारेगी: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, लखनऊ pic.twitter.com/6HfLEi4JFt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2023
समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जाति जनगणना कोई आज की मांग नहीं है। अंग्रेजों ने किसी जमाने में इस पर समझौता किया और संविधान के अधिकार तभी मिल सकते हैं जब जाति जनगणना सही पता होगा। समाजवादियों का मानना है कि जाति जनगणना होनी चाहिए, हमारी सरकार जैसे ही बनेगी हम जाति जनगणना कराएंगे।
जाति जनगणना कोई आज की मांग नहीं है। अंग्रेजों ने किसी जमाने में इस पर समझौता किया और संविधान के अधिकार तभी मिल सकते हैं जब जाति जनगणना सही पता होगा। समाजवादियों का मानना है कि जाति जनगणना होनी चाहिए, हमारी सरकार जैसे ही बनेगी हम जाति जनगणना कराएंगे: समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव pic.twitter.com/R2WgjoPbea
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2023