उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में अवैध संबंधों के चलते अपने चचेरे भाई के साथ एक पत्नी ने अपने ही पति को प्रेमी देवर के साथ मिल कर मौत के घाट उतार दिया।यह घटना थाना विछवां क्षेत्र के गांव नगला पृथ्वी की है।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस द्वारा की गई छानबीन के बाद पुलिस ने घटना का सफल अनावरण कर दिया और मृतक की पत्नी और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में देवर मोहित और उसकी भाभी ने अपने कृत्य को कबूल कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
एसपी, मैनपुरी ने बताया कि 26 जनवरी को मैनपुरी में बृजेश नामक व्यक्ति की उसकी पत्नी रेणु और चचेरे भाई मोहित ने हत्या कर दी थी। पता चला कि रेनू और मोहित का अफेयर चल रहा था और वे साथ रहना चाहते थे। मृतक पत्नी रेणु के साथ मारपीट करता था।
मोहित बृजेश को उनके गांव के बाहर ले गया, उसकी ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और फिर रेनू और मोहित ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया और उसके शरीर को फेंक दिया। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मोहित बृजेश को उनके गांव के बाहर ले गया, उसकी ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाया और फिर रेनू और मोहित ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया और उसके शरीर को फेंक दिया। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपी गिरफ्तार: एसपी, मैनपुरी (28.01)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2023
पुलिस द्वारा ग्राम नगला पृथ्वी में हुई हत्या की घटना के सफल अनावरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी विनोद कुमार द्वारा दिए गए आधिकारिक वक्तव्य।
#PsBichva पुलिस द्वारा ग्राम नगला पृथ्वी में हुई हत्या की घटना के सफल अनावरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी विनोद कुमार द्वारा दिए गए आधिकारिक वक्तव्य। @Uppolice pic.twitter.com/pNl18CJsIF
— MAINPURI POLICE (@mainpuripolice) January 28, 2023
बता दें कि मृतक बृजेश को अपनी पत्नी और चचेरे भाई मोहित के बीच बने अवैध संबंध की भनक लग गई थी जिसके बाद वह अपनी पत्नी को मारता पीटता रहता था जिससे परेशान होकर पत्नी ने देवर के साथ अपने पति की हत्या की साजिश रच डाली।
रची साजिश के तहत चचेरे भाई मोहित ब्रजेश को शराब पिलाने के बहाने बाहर ले गया और उसकी शराब में कीटनाशक मिला दिया थोड़ी देर बाद साजिश के तहत मृतक बृजेश की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। ब्रजेश के बेहोश होने के बाद मोहित ने अपनी भाभी के साथ मिलकर ब्रजेश के सिर को ईटों से ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए कुचल डाला और उसकी हत्या कर दी और ब्रजेश के शव को गांव के पास के ही एक सरसों के खेत में छुपा दिया।
पुलिस ने जानकारी देकर बताया कि 26 जनवरी की रात को ब्रजेश घर से ही लापता हुए थे।ब्रजेश के भाई राजेश ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसके बाद की छानबीन में बृजेश का शव सरसों के खेत में पाया गया।