गणतंत्र दिवस को लेकर राजपथ पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं।अगले सप्ताह होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड नए लुक में तैयार हो रहे सेंट्रल विस्टा पर आयोजित की जाएगी।
देश की आजादी के 75वां साल होने के नाते अमृत महोत्सव चल रहा है। उसे देखते हुए सरकार की ओर से इस बार गणतंत्र दिवस परेड के लिए उम्मीदों का दिल्ली शहर विषय पर झांकी तैयार करने की तैयारी थी। दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के तहत आने वाली साहित्य कला परिषद ने इस विषय पर झांकी की संकल्पना व डिजाइन तैयार कर रही थी।मगर इस बार परेड में शामिल होने वाली झांकियों को चयन करने वाली केंद्र सरकार की समित ने दिल्ली की झांकी को इसमें शामिल नहीं किया है।
बताते चले यह पहला मौका नहीं है जब दिल्ली सरकार की झांकी गणतंत्र परेड दिवस में शामिल नहीं हो रही है।
● इससे पहले 2018, 2020 में भी दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में नहीं आई थी।
● 2017 में दिल्ली के मॉडल स्कूलों पर आधारित झांकी भेजी गई थी।
● 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की थीम पर आधारित झांकी बनाई गई थी, जिसमें गांधी जी के दिल्ली में बिताएं गए 720 दिनों को दर्शाया गया था।
फ़िलहाल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर देश की सैन्य ताकत और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके मद्देनजर सरकार 26 जनवरी से पहले राजपथ को तैयार करने में जुटी है। आइए देखें लाइव…
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर गणतंत्र दिवस की परेड के लिए रिहर्सल चल रही है।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर गणतंत्र दिवस की परेड के लिए रिहर्सल चल रही है। pic.twitter.com/1qFX1PvwmV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2022
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के लिए रिहर्सल चल रही है।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के लिए रिहर्सल चल रही है। pic.twitter.com/8GM4Fi3CSf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2022