देश में कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना नए केस की संख्या 2 लाख से ज्यादा आ रही है। देशभर में एक्टिव केस की संख्या 13 लाख से अधिक हो गए है।दिल्ली में 55 घंटे के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है।
● सबसे ज्यादा केस लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा में हैं। कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ रहे केसों को देखते हुए सीएम योगी ने चिंता जताई है। शनिवार को सीएम योगी ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घबराएं नहीं। साथ ही सावधानी बरतने को भी कहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 6 प्रतिशत है, लेकिन ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ही हैं उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 22 करोड़ से अधिक लोगों को खुराक दी जा चुकी है।
Active cases of new COVID variant Omicron have increased in state. Today's positivity rate is 6 % but most patients are in Home isolation only. We've administered over 22 crores dose in the state. I appeal to people not to panic but just take precautions: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/BVmLVr9RVQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 15, 2022
यूपी में इसके अतिरिक्त
• लखनऊ में मिले 2510 नए मरीज
• कुशीनगर में मिले 22 नए मरीज
• हरदोई में 106
• रामपुर में 155
अन्य राज्यों की स्थिति
● दिल्ली में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 20,718 नए मामले सामने आए और 30 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले बढ़कर 93,407 हो गए हैं। पॉजिटिविटी दर 30.64% है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 20,718 नए मामले सामने आए और 30 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले बढ़कर 93,407 हो गए हैं। पॉजिटिविटी दर 30.64% है। pic.twitter.com/ze2CIZhYGe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
● केरल में आज #COVID19 के 17,755 नए मामले सामने आए और 17 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले 90,649 हैं।
मृतकों की संख्या: 50,674
केरल में आज #COVID19 के 17,755 नए मामले सामने आए और 17 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले 90,649 हैं।
मृतकों की संख्या: 50,674
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
●चंडीगढ़ में आज #COVID19 के 1,795 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामले 8,511 हैं। पॉजिटिविटी दर 26.71% है।
चंडीगढ़ में आज #COVID19 के 1,795 नए मामले सामने आए। सक्रिय मामले 8,511 हैं। पॉजिटिविटी दर 26.71% है। pic.twitter.com/4AZkLGY68f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
● कर्नाटक के मंत्री डॉ. के सुधाकर ने बताया कि कर्नाटक में आज #COVID19 के 32,793 नए मामले सामने आने के साथ ही पॉजिटिविटी दर बढ़कर 15% हुई:
कर्नाटक में आज #COVID19 के 32,793 नए मामले सामने आने के साथ ही पॉजिटिविटी दर बढ़कर 15% हुई: कर्नाटक के मंत्री डॉ. के सुधाकर pic.twitter.com/hDGs4L2tYW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
● मुंबई में आज #COVID19 के 10,661 नए मामले सामने आए और 11 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले 73,518 हैं।
मुंबई में आज #COVID19 के 10,661 नए मामले सामने आए और 11 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले 73,518 हैं। pic.twitter.com/YMcDRGiHK1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
• महाराष्ट्र: पुणे नगर निगम क्षेत्र में आज #COVID19 के 5,705 नए मामले सामने आए और 2 मरीज़ों की मौत हुई। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 31,907 है।
महाराष्ट्र: पुणे नगर निगम क्षेत्र में आज #COVID19 के 5,705 नए मामले सामने आए और 2 मरीज़ों की मौत हुई। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 31,907 है। pic.twitter.com/7NsrjHUFV0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
● तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 23,989 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल सक्रिय मामले: 1,31,007
तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 23,989 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 11 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
कुल सक्रिय मामले: 1,31,007 pic.twitter.com/fDKgPJL4GN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
इसके अलावा
• झारखंड में चल रहे कोविड-19 प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक बढ़ाया गया है। राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
• कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों के कम से कम 250 डॉक्टर और पैरामेडिक्स पिछले एक पखवाड़े में कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।
• दिल्ली में एक जनवरी से 14 जनवरी के बीच कोविड मामलों की संख्या में लगभग नौ गुना की बढ़ोतरी हुई है।
•बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। रीता जोशी ने दिल्ली स्थित आवास में खुद को होम आइसोलेट कर लिया है इसके अलावा कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री सुनील कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
• मिजोरम में कोरोना संक्रमण के 477 नए केस दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोविड के एक्टिव मरीज 8,048 हैं।
• ओडिशा में आज शनिवार को कोरोना के 10,856 नए मामले सामने आए जिससे कुल संक्रमित केस बढ़कर 11,22,735 हो गया, जबकि दो और लोगों की मौत के साथ ही महामारी से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 8,478 पहुंच गई है।
• स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आज शनिवार को कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोरोना के कुल केस की संख्या बढ़कर 8,538 हो गई। पिछले 24 घंटों में इस क्षेत्र में 73 और लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
• केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 157.87 करोड़ से ज़्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 14.84 करोड़ से ज़्यादा डोज उपलब्ध है।
•कोरोना के साथ-साथ देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे हैं।अब ओमिक्रॉन की संख्या 6 हजार को पार कर गई है। अब देश में ओमिक्रॉन के कुल 6,041 मामले आ चुके हैं।
• देश में अभी डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 16.66% हो गई है। कल के मुकाबले आज शनिवार को देश में कोरोना के 4,631 ज़्यादा मामले आए हैं. कल कोरोना के 2,64,202 केस आए थे।
• कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने अपने यहाँ पूरे केंद्र शासित प्रदेश में वीकेंड के दौरान गैर-जरूरी आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।यानी वहां पर वीकेंड का लॉकडाउन रहेगा।
भारत की स्थिति
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले आए और इस दौरान 1,22,684 रिकवरी हुई है। सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है।