USA: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश के. अवस्थी सहित उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में डेल्टा एनर्जी एंड कम्युनिकेशंस के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
न्यूयॉर्क:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल और उत्तर प्रदेश CM के सलाहकार अवनीश के. अवस्थी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और अन्य ने ग्लोबल इंडियन ट्रेड एंड कल्चरल काउंसिल के संस्थापक और अध्यक्ष एच.एस. पनासेर से मुलाकात की।
न्यूयॉर्क: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल और उत्तर प्रदेश CM के सलाहकार अवनीश के. अवस्थी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और अन्य ने कॉइनबेस के संस्थापक जॉन मेडेल से मुलाकात की।
न्यूयॉर्क: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल और उत्तर प्रदेश CM के सलाहकार अवनीश के. अवस्थी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और अन्य ने कॉइनबेस के संस्थापक जॉन मेडेल से मुलाकात की। pic.twitter.com/iZ5YMg9pwx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2022
USA: उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सहित उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में ई-कुबेर वेंचर्स के सह-संस्थापक और CMD अजय श्रीवास्तव से मुलाकात की।
USA: उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश के अवस्थी सहित उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने न्यूयॉर्क में iCreate के सह-संस्थापक पराग अमीन के साथ बैठक की।
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘न्यू इंडिया ग्रोथ इंजन प्रोग्राम’ में वीडियो संदेश द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न्यूयॉर्क मे कहा कि प्रधानमंत्री के मूल मंत्र ‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म’ का अनुसरण करते हुए आज उत्तर प्रदेश नए भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों वाला उत्तर प्रदेश गुड गवर्नेंस,अपराध और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ज़ीरो नीति और 25 से अधिक निवेश के अनुकूल अद्योगिक नीतियों के साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अग्रणी राज्य हैं। उत्तर प्रदेश आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाले राज्य में शामिल हो चुका है।
प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों वाला उत्तर प्रदेश गुड गवर्नेंस,अपराध और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ज़ीरो नीति और 25 से अधिक निवेश के अनुकूल अद्योगिक नीतियों के साथ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में अग्रणी राज्य हैं। उत्तर प्रदेश आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाले राज्य में शामिल हो चुका है:CM योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/FooyhkFvcL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 6 एक्सप्रेस वे पूरे हो चुके हैं और 7 पर काम चल रहा है। राज्य में देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। राज्य में 3 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं और 2 निर्माणाधीन हैं। उत्तर प्रदेश भारत की GDP में 8% का योगदान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-2023 में राज्य की GSDP 21 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो 2016-2017 के मुकाबले 65% बढ़ी है और इस दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था 11% से बढ़ी है।
वर्ष 2022-2023 में राज्य की GSDP 21 लाख करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो 2016-2017 के मुकाबले 65% बढ़ी है और इस दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था 11% से बढ़ी है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/SrTWQMDSf8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘न्यू इंडिया ग्रोथ इंजन प्रोग्राम’ में यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, ने न्यूयोर्क में कहा कि यूपी में बिजली, सुरक्षा, ज़मीन, कनेक्टिविटी सब है। हमारा लक्ष्य 10 लाख करोड़ के निवेश का है। नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, फ्रांस, UK, मॉरीशस ने इसमें उत्साह दिखाया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का निर्यात 88 हजार करोड़ रुपए का था जो आज बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। कोरोना के समय में भी हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी चली। हम उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश का निर्यात 88 हजार करोड़ रुपए का था जो आज बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपए का हो गया है। कोरोना के समय में भी हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी चली। हम उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, न्यूयोर्क pic.twitter.com/1m64ekdcoI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022