BCCI ने IPL 2022 के लिए दो नई टीम लखनऊ और अहमदाबाद के नामों की घोषणा कर दी है। यही दो नई फ्रेंचाइजी अगले सीजन में आईपीएल का हिस्सा होगी जिसके बाद BCCI के अध्यक्ष पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया।
आपको बता दें कि ATK मोहन बागान RPSG वेंचर्स लिमिटेड के स्वामित्व वाली फुटबॉल टीम है जिसने पिछले सोमवार को IPL की नई टीम लखनऊ को रिकॉर्ड 7090 करोड़ में खरीदा।RPSG समूह कोलकाता के बहुत बड़े उद्योगपति संजीव गोयंका की कंपनी है जिसने लखनऊ की फ्रेंचाइजी खरीदी है जिसके बाद BCCI के अध्यक्ष पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने हितों के टकराव से बचने के लिए ATK मोहन बगान एफसी के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि RPSG ग्रुप के IPL में शामिल होने के बाद गांगुली ने यह कदम उठाया।
गांगुली ने क्रिकबज को बताया, ‘मैंने इस्तीफा दे दिया है’। ATK मोहन बागान एफसी की वेबसाइट पर संजय गोएंका के साथ सौरव गांगुली के नाम का भी निदेशक के रूप में उल्लेख किया जा रहा था। सौरभ गांगुली को मानना है कि BCCI अध्यक्ष रहते हुए अगर वे इस ग्रुप के साथ रहे तो निष्पक्ष काम नहीं कर पाएंगे।
IPL 2022 के लिए दो नई फ्रेंचाइजी की घोषणा के साथ ही IPL 2022 में 8 टीमें की बजाए 10 टीमें खेलती नजर आयेंगी। लखनऊ को आरपी संजीव गोयंका ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपए में और अहमदाबाद को सीबीसी कैप्टन में 5600 करोड़ रुपए में खरीदा है।