उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। एनआईसी मिली जानकारी के मुताबिक माफिया से सांसद बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद कि आज अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी जब इन दोनों भाइयों को प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था।
माफिया अतीक अहमद को गोली मारने वाले बदमाश बकायदा कैमरा, माइक लेकर मीडियाकर्मी बन कर आए थे। गोली चलाने के बाद हमलावरों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उत्तर प्रदेस: गैंगस्टर अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। pic.twitter.com/7nSOKmgWGu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
गौरतलब है कि पिछले गुरुवार को यूपी एसटीएफ के द्वारा झांसी के पारीक्षा में मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में पुलिस ने मार गिराया था। इस एनकाउंटर में असद के सहयोगी गुलाम को भी एनकाउंटर में मार दिया गया था।
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर भाजपा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिना नाम लिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है।
देखें लाइव…
#WATCH उत्तर प्रदेश: वह पल जब मीडिया से बातचीत के दौरान गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। pic.twitter.com/7Nu9H9rpLJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
घटनास्थल से तस्वीरें
उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।
(तस्वीरें घटनास्थल से हैं) pic.twitter.com/Y6MUDFJUPp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
घटनास्थल का देखें वीडियो
#WATCH उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई।
(वीडियो घटनास्थल से है) pic.twitter.com/pePb6KYfw0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है।
जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या।
इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।