DM और DIG के साथ NDRF-SDRF की टीमें मौके पर मौजूद, 2 लोगों की मौत, 10 घायलों में से 3 का हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरी है। लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर प्रशासन उपस्थित है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। SDRF की टीम मौके पर मौजूद है।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
संभल में मुरादाबाद DIG शलभ माथुर ने बताया की 11:30 बजे के आसपास ये घटना घटी। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द फंसे लोगों को निकाला जाए। लोगों के अनुसार 20-30 लोगों के फंसे होने की सूचना है।
संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि पुलिसबल और विभिन्न विभागों के लोग यहां पर बचाव अभियान कर रहे हैं। 2 लोगों को बचाया गया है, अभी करीब 10-15 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है। हमने SDRF की टीम को यहां बुलवा लिया है और SDRF की एक टुकड़ी यहां पर आकर लोगों को बचाने की रणनीति बना रही है।
पुलिसबल और विभिन्न विभागों के लोग यहां पर बचाव अभियान कर रहे हैं। 2 लोगों को बचाया गया है, अभी करीब 10-15 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली है। हमने SDRF की टीम को यहां बुलवा लिया है और SDRF की एक टुकड़ी यहां पर आकर लोगों को बचाने की रणनीति बना रही है: जिलाधिकारी मनीष बंसल, संभल pic.twitter.com/0vTjqJDZy7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023
DIG मुरादाबाद शलभ माथुर ने बताया कि अभी तक कुल 6 लोगों को बचा लिया गया है। सबको इलाज के लिए भेजा गया है। 10 लोग अब भी लापता हैं। SDRF की 2 टीमें यहां पहुंच गई हैं। बचाव अभियान जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय से CM योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल के चंदौसी में कोल्ड स्टोर में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन के अधिकारियों, SDRF व NDRF की टीमों को मौके पर जाकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
CM योगी आदित्यनाथ ने जनपद सम्भल के चंदौसी में कोल्ड स्टोर में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन के अधिकारियों, SDRF व NDRF की टीमों को मौके पर जाकर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023
तकरीबन 6 बजे के बाद नया अपडेट देते हुए संभल के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि अभी तक 9 लोगों को निकाला जा चुका है। उनमें से एक की हालत गंभीर है। SDRF और NDRF की टीमें लगी हुई हैं। बाकी लोगों को NDRF द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है।
अभी तक 9 लोगों को निकाला जा चुका है। उनमें से एक की हालत गंभीर है। SDRF और NDRF की टीमें लगी हुई हैं। बाकी लोगों को NDRF द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है: जिलाधिकारी मनीष बंसल, संभल, उत्तर प्रदेश https://t.co/iPaedpOICB pic.twitter.com/BiU41joQL6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023
7:30 बजे के बाद नई अपडेट देते हुए DIG मुरादाबाद शलभ माथुर ने बताया कि अभी तक 12 लोगों को बाहर निकाला गया है लेकिन उनमें से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। 11-12 से लोग अब भी लापता हैं। बचाव अभियान जारी है।
अभी तक 12 लोगों को बाहर निकाला गया है लेकिन उनमें से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। 11-12 से लोग अब भी लापता हैं। बचाव अभियान जारी है: शलभ माथुर, DIG मुरादाबाद https://t.co/iPaedpOICB pic.twitter.com/6utGtW2cZZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023
मुरादाबाद के डिविज़नल कमीश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। NDRF-SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक 17 लोग यहां मौजूद थे, जिसमें से 10 को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मृत्यु हो गई, बाकी को निकालने की कोशिश जारी है।
मामले में अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। NDRF-SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।स्थानिय लोगों के मुताबिक 17 लोग यहां मौजूद थे, जिसमें से 10 को सुरक्षित निकाला गया, 2 की मृत्यु हो गई, बाकी को निकालने की कोशिश जारी है: आंजनेय कुमार सिंह, डिविज़नल कमीश्नर,मुरादाबाद https://t.co/iPaedpOICB pic.twitter.com/EMDBE1ld53
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023
16 मार्च रात 9.24 पर आई नई अपडेट के आधार पर DIG शलभ माथुर मुरादाबाद में बताया कि धारा 304 के तहत चंदौसी थाने में अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल जोकि भवन के मालिक हैं उनके खिलाफ FIR दर्ज़ कराई गई है। प्रशासनिक प्रक्रिया के अंदर जो भी चूक है उनमें जांच के आदेश दिए गए हैं। 2 लोगों की मृत्यु हो गई है, 10 घायलों में से 3 का हालत गंभीर है।
उन्होंने कहा कि शेष लोगों को निकालने के लिए टीमें लगी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भवन नई थी इसमें पहली बार भंडारण किया गया था। इन लोगों द्वारा जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। स्टोर को मानक से अधिक से भरा गया था जिसके दवाब के कारण भवन गिर गया।
शेष लोगों को निकालने के लिए टीमें लगी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भवन नई थी इसमें पहली बार भंडारण किया गया था। इन लोगों द्वारा जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। स्टोर को मानक से अधिक से भरा गया था जिसके दवाब के कारण भवन गिर गया: शलभ माथुर, DIG मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/VRpRxWFjbH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2023