चुनाव से पहले राहुल के विवादास्पद बयान “सारे मोदी चोर हैं ” वाले ‘मोदी सरनेम’ वालों ने दायर किया था मानहानि का मामला,
गुजरात की सूरत ज़िला अदालत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को उनकी कथित ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली में कहा कि राहुल गांधी जो भी बोलते हैं उससे सिर्फ नुकसान ही होता है। उनकी पार्टी को तो नुकसान होता ही है, ये देश के लिए भी अच्छा नहीं है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आज भी मुझे बताया कि राहुल गांधी के रवैये से सब खराब हो गया। उनकी पार्टी भी डूब रही है।
राहुल गांधी जो भी बोलते हैं उससे सिर्फ नुकसान ही होता है। उनकी पार्टी को तो नुकसान होता ही है, ये देश के लिए भी अच्छा नहीं है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आज भी मुझे बताया कि राहुल गांधी के रवैये से सब खराब हो गया। उनकी पार्टी भी डूब रही है: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली pic.twitter.com/KDZ2UI4Dpa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
इसके बाद गुजरात में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सूरत ज़िला अदालत से रवाना हुए। उन्हें आज कोर्ट ने एक मामले में 2 साल कैद की सज़ा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें ज़मानत मिल गई। राहुल गांधी को उनकी कथित ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था।
#WATCH गुजरात: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सूरत ज़िला अदालत से रवाना हुए। उन्हें आज कोर्ट ने एक मामले में 2 साल कैद की सज़ा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें ज़मानत मिल गई।
राहुल गांधी को उनकी कथित 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। pic.twitter.com/my0R6pTfUl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
BJP सांसद सुशील कुमार मोदी ने दिल्ली में कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव से पहले सारे मोदी चोर हैं का बयान दिया था, इस बयान के बाद से मोदी सरनेम रखने वाले कई लोगों ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया। सूरत जिला अदालत के साथ ही बाकी अदालतों में भी उन्हें ऐसे ही सज़ा सुनाई जानी चाहिए।
राहुल गांधी ने चुनाव से पहले सारे मोदी चोर हैं का बयान दिया था, इस बयान के बाद से मोदी सरनेम रखने वाले कई लोगों ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया। सूरत जिला अदालत के साथ ही बाकी अदालतों में भी उन्हें ऐसे ही सज़ा सुनाई जानी चाहिए: BJP सांसद सुशील कुमार मोदी, दिल्ली pic.twitter.com/VmOtBXbPB5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश आज संसद में कांग्रेस हंगामा कर रही थी कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए जबकि राहुल गांधी यहां मौजूद भी नहीं थे…कोर्ट ने अब तय कर लिया है सजा तो उन्हें मिलेगी। वे(राहुल गांधी) बार-बार ग़लत बोलते हैं, ये सबको पता चल गया है।
आज संसद में कांग्रेस हंगामा कर रही थी कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए जबकि राहुल गांधी यहां मौजूद भी नहीं थे…कोर्ट ने अब तय कर लिया है सजा तो उन्हें मिलेगी। वे(राहुल गांधी) बार-बार ग़लत बोलते हैं, ये सबको पता चल गया है: केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश pic.twitter.com/R6LWus4Cjm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
सूरत ज़िला कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में कहा कि मीडिया को भी दबाने की कोशिश है, न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश है और राजनीतिक दल के लोगों पर इसी स्तर पर जाकर वो कार्रवाई कर रहे हैं।
मीडिया को भी दबाने की कोशिश है, न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश है और राजनीतिक दल के लोगों पर इसी स्तर पर जाकर वो कार्रवाई कर रहे हैं: सूरत ज़िला कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर pic.twitter.com/EYamtF9Aq2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि आज न्यायपालिका पर दबाव है…राहुल गांधी की जो टिप्पणी है, ऐसी राजनीतिक टिप्पणी चलती रहती हैं। ऐसी टिप्पणियां अटल जी ने, आडवाणी जी ने पता नहीं कितनी की होंगी। लेकिन पहले इस तरह से मामला दर्ज़ नहीं होता था। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में सही फैसला होगा।
आज न्यायपालिका पर दबाव है…राहुल गांधी की जो टिप्पणी है, ऐसी राजनीतिक टिप्पणी चलती रहती हैं। ऐसी टिप्पणियां अटल जी ने, आडवाणी जी ने पता नहीं कितनी की होंगी। लेकिन पहले इस तरह से मामला दर्ज़ नहीं होता था। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में सही फैसला होगा: राजस्थान CM अशोक गहलोत pic.twitter.com/SXrVTRjZ0j
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें ज़मानत मिल गई है। ये (BJP) लोग पहले जज को बदलते गए,हमें अंदाज़ा लग रहा था लेकिन हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग हैं।कानून के तहत ही हम लड़ेंगे।
उन्हें ज़मानत मिल गई है।ये(BJP) लोग पहले जज को बदलते गए,हमें अंदाज़ा लग रहा था लेकिन हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग हैं।कानून के तहत ही हम लड़ेंगे: सूरत ज़िला कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे pic.twitter.com/pT4R5TQOtD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने खिलाफ कथित मोदी सरनेम टिप्पणी में दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी पाए जाने के बाद ट्वीट किया, राहुल गांधी ने लिखा “मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा ईश्वर है, अहिंसा इसे प्राप्त करने का साधन है- महात्मा गांधी।”
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।
– महात्मा गांधी
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 23, 2023
इसके चलते तमिलनाडु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में सत्यमूर्ति भवन मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी करार दिए जाने पर कांग्रेस नेता ए. गोपन्ना ने कहा कि भाजपा की ऐसी अलोकतांत्रिक गतिविधि द्वेष से प्रेरित हैं, यह मानहानि का झूठा मामला है। जनता सब देख रही है।
तमिलनाडु: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में सत्यमूर्ति भवन मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा की ऐसी अलोकतांत्रिक गतिविधि द्वेष से प्रेरित हैं, यह मानहानि का झूठा मामला है। जनता सब देख रही है: राहुल गांधी को मानहानि मामले में दोषी करार दिए जाने पर कांग्रेस नेता ए. गोपन्ना pic.twitter.com/GMxD7h3dTu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल जी को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए। शब्दों की चोट शस्त्रों की चोट से ज्यादा गहरी और पीड़ादायक होती है और शब्द जब अनर्गल और झूठे हों तब चोट और भी गहरी और कष्टदायक हो जाती है।
मुझे विश्वास है कि इस न्यायिक आदेश से सीख लेते हुए हम सभी को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा किसी भी स्थिति में टूटने न पाए।
मुझे विश्वास है कि इस न्यायिक आदेश से सीख लेते हुए हम सभी को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा किसी भी स्थिति में टूटने न पाए: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सूरत एयरपोर्ट पहुंचे।
उन्हें आज सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने एक मामले में 2 साल कैद की सज़ा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें ज़मानत मिल गई। राहुल गांधी को उनकी कथित ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था।
#WATCH गुजरात: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सूरत एयरपोर्ट पहुंचे।
उन्हें आज सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने एक मामले में 2 साल कैद की सज़ा सुनाई थी। इसके बाद उन्हें ज़मानत मिल गई। राहुल गांधी को उनकी कथित 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया था। pic.twitter.com/rMpQvvI0vJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023