तापमान गिरने से गलन में भी तेजी से इजाफा हुआ है। गुरुवार की सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की गलन के कारण लोग घरों में दुबक गए। लोगों को जगह-जगह अलाव का सहारा भी लेते देखा गया। बारिश व सर्द हवा के कारण दो दिनों में न्यूनतम तापमान में जहां लगभग तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई वहीं अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
शाहजहाँपुर में पिछले रविवार सुबह से ही मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। आसमान में बादल छा गए थे।मंगलवार को भी पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन तक नहीं हुए। बुधवार की शाम से ही सर्द हवा चलने लगी। गुरुवार को भी सुबह से ही सर्द हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आग गई और गलन बढ़ गई।मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.2 तथा अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 8.5 डिग्री पर आ गया।
वहीं अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार की दोपहर में धूप तो निकली लेकिन सर्द हवा के कारण नाकाफी साबित हो रही थी। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार की सुबह से चल रही सर्द हवा ने अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आ सकती है। गुरुवार की शाम को सर्द हवा के कारण गलन अधिक रही। गलन के कारण लोग शाम होते ही घरों में दुबक गए। जगह-जगह लोगों को अलाव का सहारा भी लेते देखा गया।