• Home
  • About US
  • Disclaimer
  • English News
  • Web Stories
  • Contact Us
NewsPR Today
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • मनोरंजन
  • अर्थव्यवस्था
  • कॅरियर-जॉब्स
  • खेल
  • राजनीति
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • मनोरंजन
  • अर्थव्यवस्था
  • कॅरियर-जॉब्स
  • खेल
  • राजनीति
No Result
View All Result
NewsPR Today
No Result
View All Result

यूपी: झांसी के चर्चित एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी ने कर ली आत्महत्या, हथेली पर लिखा सुसाइड नोट

NewsPr Today by NewsPr Today
March 29, 2023
in समाचार
0
यूपी: झांसी के चर्चित एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी ने कर ली आत्महत्या, हथेली पर लिखा सुसाइड नोट
1.2k
VIEWS
Share on FacebookTwitterWhatsapp

ट्विटर पर वायरल हुआ “पत्नी शिवांगी”

उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी के साल 2019 में चर्चित पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले से जुड़ी एक बड़ी खबर आज सामने आई है।पिछले कई वर्षो से अपने पति के लिए न्याय मांग रही उनकी पत्नी शिवांगी ने हताश होते हुए आज अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बुधवार 29 मार्च को सुबह उनका शव घर के कमरे से बरामद हुआ। सुबह जब घर वालों ने उसे फांसी के फंदे से लटके देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शिवांगी के आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी हथेली में बकायदा सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया।

गौरतलब है कि 5 अक्टूबर 2019 को करगुआं में हुआ पुष्पेंद्र यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया था जिसे परिवार के लोगों ने फर्जी बताया था। आपको यह भी जानना आवश्यक है कि पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर की जांच अभी भी चल रही है।

पुष्पेन्द्र यादव के इस फर्जी एनकाउंटर को लेकर काफी हंगामा हुआ जिसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो अध्यक्ष मायावती पीड़ित परिवार से मिलने भी गए थे। विपक्ष ने इस मुठभेड़ को लेकर यूपी सरकार को घेरा था।

एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी पिछले काफी समय से जालौन में अपने मायके आटा थाना के ग्राम पिपराया गांव में रह रही थी। शिवांगी के हाथ में लिखे सुसाइड नोट में पति पुष्पेंद्र को अब तक न्याय न मिलने का जिक्र था।

शिवांगी का शव मिलते ही पुलिस अफसरों के बीच भी हड़कंप मच गया बाद में मौके पर जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि शिवांगी के सुसाइड की वजह अभी क्लियर नहीं है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शिवांगी की आत्महत्या को लेकर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि, स्व. पुष्पेंद्र यादव की पत्नी की आत्महत्या, सत्ता में विश्वास की हत्या है। किसी को आत्महत्या के लिए मजबूर करना दरअसल हत्या ही है।

स्व. पुष्पेंद्र यादव की पत्नी की आत्महत्या, सत्ता में विश्वास की हत्या है।

किसी को आत्महत्या के लिए मजबूर करना दरअसल हत्या ही है।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 29, 2023

एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव की पत्नी शिवांगी जालौन के कालपी तहसील के गांव पिपराया के रहने वाले राकेश यादव की बेटी थी। शिवांगी की शादी 2019 में झांसी जिले के करमुखा में रहने वाले पुष्पेंद्र यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों के बाद पुलिस द्वारा पुष्पेंद्र यादव का एनकाउंटर कर दिया गया और आज पत्नी शिवांगी ने फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। बता दें कि पुष्पेंद्र यादव के इस इनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस सवालों के घेरे में आ गयी थी।

आख़िर कौन था पुष्पेन्द्र यादव

झांसी के करगुआं गांव निवासी पुष्पेन्द्र यादव के पिता CISF में थे। नौकरी के दौरान पिता की आंखों की रोशनी चले जाने के बाद यह नौकरी पुष्पेन्द्र को मिली थी। इसके अलावा पुष्पेन्द्र यादव अपने दो ट्रकों द्वारा सीमेंट, बालू की ढुलाई का बिजनेस करता था। देश की राजधानी दिल्ली के मेट्रो में कार्यरत पुष्पेन्द्र यादव के भाई ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताकर पुलिस पर मर्डर का आरोप लगाया था।

Previous Post

शेयर मार्किट क्या है ? Stock Market Explained in Hindi

Next Post

TATA Steel Share Price Target 2023 2024 2025 2026 और 2030

Next Post
TATA Steel Share Price Target 2023 2024 2025 2026 और 2030

TATA Steel Share Price Target 2023 2024 2025 2026 और 2030

Traffic Challan: चालान से बचने के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी? जानिए आवश्यक ट्रैफिक नियम

Traffic Challan: चालान से बचने के लिए कौन से दस्तावेज हैं जरूरी? जानिए आवश्यक ट्रैफिक नियम

by NewsPr Today
June 1, 2023
0

देश में नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है ऐसा इसलिए क्योंकि...

पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का आया बयान, कहा, सब लोग बैठकर तमाशा देख रहे

पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का आया बयान, कहा, सब लोग बैठकर तमाशा देख रहे

by NewsPr Today
May 31, 2023
0

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, हैदराबाद में कहा कि दिल्ली पुलिस ने कह दिया कि उनके पास सबूत नहीं हैं...जब CAA...

World Anti Tobacco Day: स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश पर OTT प्लेटफॉर्म पर एंटी टोबैको रूल्स के लिए नए नियमों की अधिसूचना जारी

World Anti Tobacco Day: स्वास्थ्य मंत्रालय का निर्देश पर OTT प्लेटफॉर्म पर एंटी टोबैको रूल्स के लिए नए नियमों की अधिसूचना जारी

by NewsPr Today
May 31, 2023
0

फॉलो नहीं करने पर भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान, इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम है, ‘We need food...

साल 2022 के दौरान लव जिहाद के आए भारत में चौंकाने वाले आंकड़े

साल 2022 के दौरान लव जिहाद के आए भारत में चौंकाने वाले आंकड़े

by NewsPr Today
June 1, 2023
0

भारतवर्ष में साल 2022 के दौरान शायद ही कोई ऐसा राज्य बचा होगा, जहां पर लव जिहाद की शिकार हिंदू...

  • Home
  • Privacy Policy
  • About US
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • GDPR
  • Submit News
  • Terms and Conditions
  • Web Stories

© 2023 All rights reserved.

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • मनोरंजन
  • अर्थव्यवस्था
  • कॅरियर-जॉब्स
  • खेल
  • राजनीति

© 2023 All rights reserved.