पुवायां ब्लॉक में आज समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक समाजवादी महिला सभा की गायत्री वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान भी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के महासचिव धनंजय सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने की बात कहते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में आने के बाद वित्तविहीन शिक्षकों का सम्मान जनक मानदेय दिया जायेगा साथ ही सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली भी की जायेगी उन्होंने कहा कि इसके साथ शिक्षा मित्रों का स्थाई करण व शिक्षा प्रेरक को पुनः बहाल किया जायेगा तभी शिक्षकों को सम्मान मिलेगा ।
बैठक को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि एक शिक्षक ही समाज का मार्ग प्रशस्त करता है। समाज को समरसता की डोर में बांधने में शिक्षकों की महती भूमिका होती है।
सपा नेता विकास चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश को खुशहाली की डगर पर लेकर चलने के लिए प्रदेश की बागडोर हम सबको मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों में पुनः सौपने का प्रयास करना होगा।
अंत में जिला अध्यक्ष आदरणीय तनवीर खान ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव 2022 में हम सब लोग मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उतर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाना है।
बैठक को समाजवादी पार्टी के महासचिव रंजय सिंह यादव, डॉक्टर विनोद कुमार राठौर ,जिला अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग सभा शाहजहाँपुर, सपा नेता श्रीमती शारदा राज, दिनेश भारती एडवोकेट , उपेंद्र पाल सिंह , गोपाल अग्निहोत्री अध्यक्ष पुवायां विधानसभा, डा कैलाश सिंह यादव, राजीव मिश्रा, विक्रम सिंह महासचिव शिक्षक सभा , रामदास यादव ब्लॉक अध्यक्ष बंडा, विजेंद्र श्रीवास्तव , ब्रजेश वर्मा को खुटार ब्लॉक अध्यक्ष
अरुण राठौर , विजय राठौर, राजेंद्र सिंह यादव आदि ने बैठक को संबोधित किया।
इससे पूर्व अशोक कुमार यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा ने पुवायां विधानसभा ईकाई का गठन किया जिसमें आशीष मौर्या व विक्रम सिंह को विधानसभा महासचिव, राजीव मिश्रा को विधानसभा उपाध्यक्ष, श्रेया मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष शिक्षक सभा मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र यादव ने किया। इस मौके पर , देवेंद्र सिंह, राम कुमार, सुधीर कुमार सिंह , ओंकार सिंह बृजेश कुमार वर्मा ,राजेंद्र यादव, निखिल कुमार वर्मा , वेदपाल ,सरोज ,अतुल, कुमार वर्मा, विनोद कुमार वर्मा ,विजय कुमार राठौर, इंद्रजीत सिंह, हर्षवर्धन , बृजेश कुमार ,चंद्र लाल वर्मा, विक्रम सिंह ,राजीव मिश्रा, उदय प्रताप बिट्टू, गायत्री वर्मा , मिश्रा सुधीर कुमार , विजय, विजयपाल, श्रेया मिश्रा आदि तमाम समाजवादी पार्टी में निष्ठा रखने वाले शिक्षक साथी उपस्थित रहे ।