पश्चिम रेलवे के CPRO सुमित ठाकुर के मुताबिक यह घटना पैन्ट्री कार्ट में हुई थी। इसमें कुल चार लोगों को गोली लगी है जिसमें से 3 आम नागरिक हैं और एक ASI टीकाराम मीणा है जो राजस्थान के रहने वाले हैं।
अन्य 3 नागरिकों की पहचान की जा रही है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बताया गया कि गोली मारने वाले आरोपी चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।यह आरोपी घटना को अंजाम देकर दहिसर स्टेशन के पास चेन खींचकर उतर गया था।
उसने अपने आधिकारिक हथियार से इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना की अभी वजह पता नहीं चल पाई है। इसकी जांच की जा रही है।
DRM नीरज वर्मा ने मुंबई में बताया कि सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ कांस्टेबल ने गोलियां चलाई…चार लोगों को गोली लगी हैं…हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों से संपर्क किया गया है। उन्हें अनुग्रह राशि दी जाएगी।
मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी घटना पर पश्चिम रेलवे पुलिस आयुक्त ने मुंबई में बताया कि RPF कांस्टेबल चेतन कुमार की तबीयत गड़बड़ थी, उसके बाद उसने अपना आपा खो दिया…कोई बहस नहीं थी।