• Home
  • About US
  • Disclaimer
  • English News
  • Web Stories
  • Contact Us
NewsPR Today
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • मनोरंजन
  • अर्थव्यवस्था
  • कॅरियर-जॉब्स
  • खेल
  • राजनीति
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • मनोरंजन
  • अर्थव्यवस्था
  • कॅरियर-जॉब्स
  • खेल
  • राजनीति
No Result
View All Result
NewsPR Today
No Result
View All Result

Omicron in UP: नोएडा पहले तो पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए 6, 358 केस तो ओमिक्रॉन के 653 केस

NewsPr Today by NewsPr Today
December 31, 2021
in समाचार
0
Omicron in UP: नोएडा पहले तो पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए 6, 358 केस तो ओमिक्रॉन के 653 केस
1.2k
VIEWS
Share on FacebookTwitterWhatsapp

पिछले दो सालोंOmicron की तरह इस बार भी नए साल के जश्न पर कोरोना के काले बादल छा चुके हैं और जश्न पाबंदियों की कैद में रहेगा। देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने नए साल के जश्न पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर में नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।

यूपी में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। यूपी में 5 माह बाद मंगलवार को कोरोना के 80 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले 28 जुलाई को वायरस से संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए थे।

सबसे ज्यादा 28 केस नोएडा से सामने आए हैं जबकि गाजियाबाद से 12 केस सामने आए हैं। पिछले सोमवार को प्रदेश में कुल 40 केस सामने आए थे। लखनऊ में दो मरीजों की रिपोर्ट दोबारा से पॉजिटिव आई है। इस प्रकार लखनऊ में नए केसों की संख्या 9 है।

भारत में कोरोना की स्थिति

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले आए, 7,585 रिकवरी हुईं और 220 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19

कुल मामले: 3,48,38,804
सक्रिय मामले: 91,361
कुल रिकवरी: 3,42,66,363
कुल मौतें: 4,81,080
कुल वैक्सीनेशन: 1,44,54,16,714 pic.twitter.com/94ddVIvSoK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2021

इसके अतिरिक्त

● केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने ‘सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया’ के कोरोनारोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ और ‘बायोलॉजिकल ई’ कंपनी के टीके ‘कोर्बेवैक्स’ को सशर्त इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

●कोविड के इलाज की टैबलेट ‘मोलनुपिराविर’ के इमरजेंसी में नियंत्रित इस्तेमाल को भी हरी झंडी दिखाई गई है। यह दवा उन मरीजों को दी जा सकेगी, जिन्हें बीमारी से बहुत ज्यादा खतरा हो।

देश की स्थिति

• 24 घंटे में नए केस- 6,358
• 24 घंटे में हुईं मौतें- 293
• ओमिक्रॉन के नए केस- 125
• ओमिक्रॉन के कुल केस- 653

शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश में ओमीक्रोन संक्रमितों का आंकड़ा 1250 के पार पहुंच गया है। ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमाम राज्यों और शहरों में सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं।

अपर मुख्य सचिव हेल्थ अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1.94 लाख सैंपलों की जांच की गई। इनमें से 80 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 11 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ऐक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है। वहीं, अब तक कुल 19.72 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,270 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 450 और 320 मामले हैं। ओमिक्रोन के 1,270 मरीज़ों में से 374 मरीज़ रिकवर हो गए हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय #OmicronVariant pic.twitter.com/uVqarci2e9

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2021

दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर में लंबे समय से रुकी हुई कोरोना की रफ्तार बढ़ गयी।28 दिसंबर को जारी हुए आंकड़ों के हिसाब से गौतमबुद्धनगर कोरोना केस में पहले नंबर पर था और एक्टिव मामलो में भी सबसे आगे था वहीं अगर बीते 24 घंटे की बात की जाए तो लखनऊ 25 नए संक्रमितों के साथ सबसे आगे है, वहाँ सक्रिय मामले 90 हैं।

• गाजियाबाद 13 नए मामलों के साथ तीसरे नंबर पर है यहाँ सक्रिय मामलों की संख्या 75 है। इससे पहले 11जून को 75 नए मामले सामने आए थे यानी लगभग 6 महीने बाद एक बार कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैंम

• गौतमबुद्धनगर जिला 21 नए संक्रमितों के साथ दूसरे नंबर पर है। जिले में फिलहाल कोरोना के 99 एक्टिव केस हैं।

गौतमबुद्धनगर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों को ले कर अब स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने विभाग को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। मरीजों की संख्या अगर अचानक बढ़ भी जाए तो उनके इलाज में दवाओं और बेड की कमी ना आ जाए इसकी भी तैयारी की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर उनकी टीम खास नजर रखी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अब तक जितने भी मरीज मिले हैं उनके खतरनाक लक्षण नहीं हैं। किसी को भी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी और 24 घंटे में 4 लोग ठीक भी हो गए है।

सौरव गांगुली ने कोरोना से जीती जंग

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना से ठीक हो चुके हैं। उन्हें वुडलैंड अस्पताल से छु्ट्टी भी दी जा चुकी है हालांकि अगले दो हफ्ते तक वो डॉक्टरों की निगरानी में आइसोलेट रहेंगे। उन्होंने सोमवार के दिन कोरोना टेस्ट कराया था और रात में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके अंदर कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चार दिन तक उनका इलाज हुआ। अस्पताल में उन्हें मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई थी। वुडलैंड अस्पताल की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि गांगुली ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित नहीं हुए थे।

West Bengal | BCCI Chief Sourav Ganguly discharged from Woodlands Multispeciality Hospital, Kolkata after recovering from COVID19 pic.twitter.com/5h0wUtk4sy

— ANI (@ANI) December 31, 2021

किस राज्य में क्या हैं पाबंदियां

● उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लागू है। शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल के साथ अधिकतम 200 लोगों के भागीदारी की अनुमति दी गई है।

कोरोना की तीसरी वेव की आशंका को ध्यान में रखते हुए घबराने की आवश्यकता नहीं है, मैं सभी से अपील करूंगा कि कोरोना के नाम पर भय और दहशत पैदा करने की बजाय इसके प्रति सजगता और सावधानी के प्रति हम ज़्यादा ध्यान दें तो अच्छा होगा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ #COVID19 https://t.co/OBFuy2Sn0m pic.twitter.com/B8y9T2dBbs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2021

● उत्तराखंड में भी नाइट कर्फ्यू लागू है। स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाएं, स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर जाने वाले वाहनों, एंबुलेंस, डाक सेवाओं की आवाजाही को कर्फ्यू से छूट दी गयी है।

● कर्नाटक सरकार ने नाइट कर्फ्यू के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नए साल से संबंधी सभी कार्यक्रमों को प्रतिबंधित किया है।

● दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। ओमिक्रोन के खतरे के कारण रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है।

● महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर 5 से अधिक व्यक्तियों को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित किया है।

महाराष्ट्र: सीआरपीसी की धारा 144 के तहत मुंबई में प्रतिबंधों को 15 जनवरी तक बढ़ाया गया। मुंबई पुलिस ने लोगों को समुद्र तटों, खुले मैदानों, सैरगाहों, उद्यानों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक जाने पर रोक लगाई है। pic.twitter.com/KxRNAzldnK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2021

● केरल सरकार ने भी ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

केरल में ओमिक्रोन के 44 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में इन मामलों की कुल संख्या 107 हो गई है: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज

(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/kKgyAC7In4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2021

● हरियाणा सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया। इनडोर और खुले स्थानों कार्यक्रमों में अधिकतम लोगों की संख्या 200 और 300 लोगों तक सीमित कर दी है।

शहर में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 700 हैं। ओमिक्रोन के कुल 16 मामले आए हैं जिसमें 13 मामले एक साथ आए। अभी गुरुग्राम में ओमिक्रोन का 1 ही सक्रिया मामला है अन्य मरीज़ डिस्चार्ज़ हो चुके हैं, पॉजिटिविटी दर करीब 1.6 है: डॉ. वीरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, गुरुग्राम, हरियाणा pic.twitter.com/Q8bx1rSeXY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2021

● गुजरात के 8 शहरों (अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़) में नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

●पुडुचेरी में नाइट कर्फ्यू लागू है

पुडुचेरी में 31 जनवरी 2022 तक के लिए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया। वैकुंठ एकादशी के मौके पर नाइट कर्फ्यू लागू नहीं होगा। pic.twitter.com/ruiYShJAUk

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2021

● असम सरकार ने निर्देश दिया है कि राज्य में अब 31 दिसंबर को नाइट कर्फ्यू नहीं होगा। नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार रात 11.30 बजे से सुबह छह बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा हालांकि यह 31 दिसंबर की रात को लागू नहीं होगा।

Previous Post

UPTET 2021: परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी परीक्षा से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बातें

Next Post

CTET पेपर लीक कांड: सॉल्वर गैंग के 18 सदस्य नोएडा से गिरफ्तार, 5 महिलाएं भी शामिल

Next Post
CTET पेपर लीक कांड: सॉल्वर गैंग के 18 सदस्य नोएडा से गिरफ्तार, 5 महिलाएं भी शामिल

CTET पेपर लीक कांड: सॉल्वर गैंग के 18 सदस्य नोएडा से गिरफ्तार, 5 महिलाएं भी शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Wrestler Protest: प्रदर्शनकारी पहलवान आज शाम 6 बजे हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित करेंगे अपने मेडल, फिर इंडिया गेट पर होगा आमरण अनशन

Wrestler Protest: प्रदर्शनकारी पहलवान आज शाम 6 बजे हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित करेंगे अपने मेडल, फिर इंडिया गेट पर होगा आमरण अनशन

by NewsPr Today
May 30, 2023
0

WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने ट्वीट करते...

CSK vs GT final Match IPL 2023: CSK ने जीता IPL 2023 का खिताब,

CSK vs GT final Match IPL 2023: CSK ने जीता IPL 2023 का खिताब,

by NewsPr Today
May 29, 2023
0

चेन्नई ने गुजरात टाइटंस द्वारा बनाए गए रनों के लक्ष्य के बाद संशोधित लक्ष्य का पीछा करके फाइनल मैच जीत...

फिल्मी सीन की तरह डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल गई कार, कार बनी कचूमर, कुल 8 लोगों की मौत

फिल्मी सीन की तरह डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल गई कार, कार बनी कचूमर, कुल 8 लोगों की मौत

by NewsPr Today
May 29, 2023
0

फिल्मी सीन की तरह डिवाइडर से टकराकर हवा में उछल गई कार, कार बनी कचूमर, कुल 8 लोगों की मौत...

दिल्ली में नाबालिग लड़की के 20 से जायदा बार घोंपा चाकू, मौत, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद , देखें वायरल वीडियो

दिल्ली में नाबालिग लड़की के 20 से जायदा बार घोंपा चाकू, मौत, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद , देखें वायरल वीडियो

by NewsPr Today
May 29, 2023
0

देश की राजधानी दिल्ली में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की बर्बरता पूर्वक हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है...

  • Home
  • Privacy Policy
  • About US
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA Policy
  • GDPR
  • Submit News
  • Terms and Conditions
  • Web Stories

© 2023 All rights reserved.

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • राजस्थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • मनोरंजन
  • अर्थव्यवस्था
  • कॅरियर-जॉब्स
  • खेल
  • राजनीति

© 2023 All rights reserved.