देश की राजधानी दिल्ली में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की बर्बरता पूर्वक हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है एक अज्ञात व्यक्ति किसी लड़की के ऊपर लगातार चाकू से वार कर रहा है। यह पूरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिक लड़की के कथित प्रेमी ने चाकू द्वारा 20 से अधिक बार किए। इसके अलावा आधा दर्जन बाद लड़की के सर पर भारी पत्थर पटका। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रिया सिंह नाम की ट्विटर यूजर ने अपने ट्वीट में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें हैवानियत की सारी हदें पार हो गई है।16 साल की एक लड़की को साहिल नाम का एक युवक चाकुओं से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी। उसके बाद भी वह हैवान उस लड़की को पत्थर से कुचला।
पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने दिल्ली में बताया कि कल देर रात हमें सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की को चाकू से मारा और फिर पत्थर से भी मारा गया। मौके पर हमारा स्टाफ पहुंचा और मामला दर्ज किया।
एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी द्वारा चाकू मारकर हत्या के मामले पर सुमन नलवा, PRO, दिल्ली पुलिस ने बताया कि कल शाहबाद डेयरी में एक हत्या का मामला सामने आया था। मामले में कई टीमें जांच कर रही हैं। आरोपी की पहचान हो गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जांच के लिए टीमें बनाई गईं और जांच में आरोपी का पता चला और आरोपी को बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। हमारी टीम उसे दिल्ली लेकर आ रही है, आगे की कार्रवाई जारी है।
बता दें कि दिल्ली में 16 साल की बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके अलावा आउटर-नॉर्थ, दिल्ली के ADCP राजा बंथिया ने शहाबाद हत्या मामले पर कहा कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है। चाकू से 20 से ज़्यादा वार किए गए हैं।
दूसरी ओर 16 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या के मामले पर DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैंने इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा। दिल्ली महिलाओं और बच्चियों के लिए बहुत ही असुरक्षित और असंवेदनशील है।…जिस दिन इस देश की पुलिस व्यवस्था सुधर जाएगी उस दिन किसी की हिम्मत नहीं होगी कि किसी भी महिला या बच्ची के खिलाफ कुछ भी कर जाए, आज जो हो रहा है वे पूरी तरह से कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है।
संजय त्रिपाठी ने इस घटना का वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि इसे हैवानियत की पराकाष्ठा कहना क़तई ग़लत नहीं होगा। हत्यारा साहिल है और मृतक किशोरी साक्षी। साहिल ने पहले चाकू के दर्जन भर से ज्यादा वार किए, उसके बाद पत्थर से सिर कुचला। दिल्ली में हुई इस घटना ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। साहिल अभी तक पुलिस की गिरफ़्त में नहीं आया।
https://twitter.com/sanjayjourno/status/1663106978556551170?t=ALmVFZxLmoZSz5n6qhOTDQ&s=19