बुधवार,16 फरवरी को माह मास की अंतिम पूर्णिमा है फिर इसके बाद फाल्गुन का महीना आरंभ हो जाएगा। इस पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसी तिथि पर संत रविदास का जन्म हुआ था इस कारण से माघी पूर्णिमा विशेष महत्व है।
हिन्दू धर्म में माघ के महीने का विशेष महत्व होता है। माघ का महीना स्नान, ध्यान, जप, तप और दान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माह माना गया है।बुधवार,16 फरवरी को माह मास की अंतिम पूर्णिमा है फिर इसके बाद फाल्गुन का महीना आरंभ हो जाएगा। इस पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है।
इसी तिथि पर संत रविदास का जन्म हुआ था इस कारण से माघी पूर्णिमा विशेष महत्व है। माघी पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान कर दान करने की परंपरा है। इस दिन जो लोग किसी कारण से गंगा स्नान करने में अमसर्थ है वे लोग नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।
मां लक्ष्मी को धन की देवी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी जिस घर में वास करती हैं वहाँ धन-दौलत, सुख, समृद्धि बनी रहती है। माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा के साथ अगर मंत्र जाप किया जाए तो घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती।
आइए जानते हैं ऐसे ही मंत्रों के बारे में जिसे करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
1. धन की प्राप्ति के लिए
धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए स्फटिक की माला से जाप करना शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा पर ‘पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्’ मंत्र का जाप अवश्य करें। नियमित रूप से भी अगर इस मंत्र का जाप किया जाए तो धन की कमी नहीं रहती।
2. सफलता पाने के लिए
अपने सभी कार्यों की सफलता के लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें और इसके लिए ‘ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:’ मंत्र का जाप करें।
3. कर्ज मुक्ति के लिए
अपनी भौतिक जरूरतों को पूरा करने और कर्ज मुक्ति के लिए ‘ऊं ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा’ मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से कर्ज से राहत मिलती है।
4. आर्थिक संकट से मुक्ति के लिए
आर्थिक समस्याओं से पीछा छुड़ाने के लिए कमलगट्टे की माला से ‘ धनाय नमो नम:’ और ‘ऊं धनाय नम:’ का जाप करें और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें।
5. मां लक्ष्मी की कृपा के लिए
मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनाए रखने के लिए रोजाना ‘ओम लक्ष्मी नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
6. वैवाहिक रिश्तों में मजबूती के लिए
जीवन में वैवाहिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए लक्ष्मी-नारायण नम: मंत्र का जाप करें।
माघी पूर्णिमा पर क्या करें
सनातन धर्म में माघी पूर्णिमा पर स्नान, दान और पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ना और सुनना बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मीजी की पूजा और मां लक्ष्मीजी का जल से अभिषेक किया जाता है।
इस दिन दान करने का भी महत्व होता है। कंबल, धन और अन्न का दान करना चाहिए। पूर्णिमा को सुबह सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी या घर पर ही मन में गंगा मैया का ध्यान कर स्नान करके भगवान श्री हरि की पूजा करनी चाहिए। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं।
यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि NPR किसी भी तरह की मान्यता जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
माघी पूर्णिमा पर करें राशि के अनुसार दान
मेष (Aries): इस राशि के जातक स्नान के समय जल में लाल रंग के फूल डाल नहाएं। इसके बाद लाल रंग के कपड़े में लाल मसूर की दाल डालें और किसी ब्रह्मण को दान कर दें। इससे जीवन की समस्याएं दूर होती हैं।
वृषभ (Taurus): इस राशि के जातक सफेद फूल जल में डालकर स्नान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन कन्या को खीर भी खिलाएं।
मिथुन (Gemini): ज्योतिष के अनुसार जल में गन्ने का रस मिलाकर स्नान करें। साथ ही इस दिन ब्राह्मण को मूंग की दाल दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
कर्क (Cancer): इस राशि के जातक जल में पंचगव्य मिलाकर स्नान करेंम किसी गरीब और जरुरतमंद व्यक्ति को लाल रंग के कपड़े आटा और गुड़ बांधकर दान करें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानी कम हो जाती है।
सिंह (Leo): सिंह राशि के दिन जल में केसर मिलाएं और इस पानी से स्नान करे साथ ही इस दिन किसी गरीब को सात प्रकार के अनाज का दान करने से जीवन में खुशहाली आती है।
कन्या (Virgo): कन्या राशि के लोगों को जल में अक्षत मिलाकर स्नान करना चाहिए। पूर्णिमा के दिन कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन के दुख दूर हो जाते हैं।
तुला (Libra): माघी पूर्णिमा के दिन जल में तिल मिलाकर स्नान करने की सलाह दी जाती है। तुला राशि के लोगों को गाय को खीर या गुड़ खिलाने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
वृश्चिक (Scorpio): माघ पूर्णिमा के दिन इस राशि के जातकों को जल में लाल चंदन डालकर स्नान करने की सलाह दी जाती है। इस दिन किसी गरीब या निर्धन व्यक्ति को भोजन कराना लाभदायक होता है।
धनु (Sagittarius): इस दिन जल में हल्दी मिलाकर स्नान करें। इस दिन कपड़े में पीले फूल और चने की दाल बांधकर किसी जरुरतमंद को दान करना लाभदायी होता है।
मकर (Capricorn): मकर राशि के जातक जल में सफेद या काले तिल मिलाकर स्नान करें और तेल में बनी पूरियां गरीबों को दान में दें।
कुंभ (Aquarius): माघी पूर्णिमा के दिन जल में काले तिल मिलाकर स्नान करें फिर काले रंग के कपड़े में तिल और सरसों के तेल का डब्बा बांधकर किसी ब्रह्मण को दान कर दें।
मीन (Pisces): मीन राशि के जातक जल में पीले फूल मिलाकर स्नान करें। इस दिन जरुरतमंदों के बीच काले रंग के कंबल का दान करें।