पत्नी के साथ जा रहे व्यक्ति के घोंपा छुरा,पत्नी भी हुई घायल, बीएसएफ द्वारा ड्रोन पर फायरिंग,मिले पिस्टल व कारतूस
धारावी के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर विजय कंडालगांवकर ने बताया कि आज धारावी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 90 फीट रोड पर एक व्यक्ति(जाहिद अली) अपनी पत्नी के साथ जा रहा था तभी 2 लोगों ने उसे छुरा घोंपा जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी उसे बचाने गई थी, वो भी जख्मी है उन्होंने कहा कि हमने मुकदमा पंजीकृत किया है। हमें प्राथमिक जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश के कारण ये हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
हमने मुकदमा पंजीकृत किया है। हमें प्राथमिक जांच में पता चला है कि पुरानी रंजिश के कारण ये हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है: विजय कंडालगांवकर, वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर, धारावी (17.01)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023
9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गुजरात बोटाद के डीएसपी महर्षि रावल ने बताया कि बोटाद में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक लड़की का शव मिलने के बाद मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी राजू देवदास चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 जनवरी को हुई थी।
बोटाद में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतक लड़की का शव मिलने के बाद मामले की जांच के लिए पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी राजू देवदास चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15 जनवरी को हुई थी: महर्षि रावल, डीएसपी, बोटाद, गुजरात pic.twitter.com/4k8bg5mBLI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023
बाइक से बांधकर कुत्ते को सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
बिहार के गया में बाइक से बांधकर कुत्ते को सड़क पर घसीटने का एक वीडियो कथित तौर पर वायरल हुआ है। गया SSP आशीष भारती ने कहा, “वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया है। कुत्ते को घसीटने वाले व्यक्ति के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।” (तस्वीर 1,2,3 वायरल वीडियो की है।)
बिहार: गया में बाइक से बांधकर कुत्ते को सड़क पर घसीटने का एक वीडियो कथित तौर पर वायरल हुआ है।
गया SSP आशीष भारती ने कहा, "वीडियो के आधार पर केस दर्ज किया गया है। कुत्ते को घसीटने वाले व्यक्ति के खिलाफ़ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।"(17.01)
(तस्वीर 1,2,3 वायरल वीडियो की है।) pic.twitter.com/7fZfwh5ie3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023
जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने वाले लोगों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि चंदौसी निवासी विश्वास उर्फ अनुभव को गिरफ़्तार किया है। ये इनामी अपराधी था। ये जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने वाले लोगों को ठगता था। अभियुक्त खुदको बड़ा अधिकारी बताता था। इसने करीब 35 लोगों के साथ ठगी को स्वीकारा है।
चंदौसी निवासी विश्वास उर्फ अनुभव को गिरफ़्तार किया है। ये इनामी अपराधी था। ये जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करने वाले लोगों को ठगता था। अभियुक्त खुदको बड़ा अधिकारी बताता था। इसने करीब 35 लोगों के साथ ठगी को स्वीकारा है: अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी, मुरादाबाद (17.01) pic.twitter.com/kH3zFqKHuF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म
राजस्थान राजसमंद अतिरिक्त एसपी शिव लाल बैरवा ने बताया कि थाना केलवाड़ा में 5 जनवरी को एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज़ किया गया था। मामले में आज 7 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है।
थाना केलवाड़ा में 5 जनवरी को एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज़ किया गया था। मामले में आज 7 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है: शिव लाल बैरवा, अतिरिक्त एसपी, राजसमंद, राजस्थान (17.01) pic.twitter.com/hOb1qvKY74
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2023
BSF द्वारा ड्रोन पर की गई फायरिंग, 4 चीनी पिस्टल, 8 मैगजीन और 47 राउंड मिले
पंजाब गुरुदासपुर के BSF अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन की आवाज़ सुनी और उसपर फायरिंग की। फायरिंग करते ही आसमान से कुछ नीचे गिरा। जब तलाशी ली गई तो एक लकड़ी का पैकेट मिला जिसमें 4 चीनी पिस्टल, 8 मैगजीन और 47 राउंड मिले।
(सौजन्य: BSF)
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने ड्रोन की आवाज़ सुनी और उसपर फायरिंग की। फायरिंग करते ही आसमान से कुछ नीचे गिरा। जब तलाशी ली गई तो एक लकड़ी का पैकेट मिला जिसमें 4 चीनी पिस्टल, 8 मैगजीन और 47 राउंड मिले: BSF अधिकारी, गुरदासपुर, पंजाब
(सौजन्य: BSF) pic.twitter.com/eNifAEYtXb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023