दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की हालत फिर से बिगड़ गई है। लता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कन्फर्म किया है कि तबीयत खराब होने पर एक बार फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
भारत रत्न और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर पिछले कुछ दिनों से मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार हुआ है लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उनकी स्थिति एक बार फिर गंभीर हो गई है। लता मंगेशकर के बारे में यह खबर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके फैन्स चिंतित हो गए हैं।
भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Health Update) की हालत फिर नाजुक हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। गायिका को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही हैं।
डॉक्टर्स की निगरानी में हैं लता मंगेशकर
लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एएनआई को बताया कि लता जी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
Veteran singer Lata Mangeshkar's health condition has deteriorated again, she is critical. She is on a ventilator. She is still in ICU and will remain under the observation of doctors: Dr Pratit Samdani, Breach Candy Hospital
(file photo) pic.twitter.com/U7nfRk0WnM
— ANI (@ANI) February 5, 2022
लता मंगेशकर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले हफ्ते खबर थी कि तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया है। अब खबर है कि एक बार फिर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर लगातार लता मंगेशकर की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं।
उनकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। हालांकि ताजा जानकारी के मुताबिक लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं, डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सात दशक का शानदार करियर
अपने सात दशक के लंबे करियर में, लता मंगेशकर ने 13 साल की उम्र से अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दी है।लता मंगेशकर को सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्मविभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड समेत दर्जनों पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।