पंत के दाहिने घुटने में फटा लिगामेंट, दाहिनी कलाई , टखने, पैर के अंगूठे में भी लगी चोट, पीठ पर घिसने की भी चोट आई
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की बॉर्डर के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ। दुर्घटना में उनकी कार में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। https://t.co/NN2g2wf3n8 pic.twitter.com/9ZRgczMBE1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022
BCCI के हवाले से खबर दी गई है कि ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उसकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और पीठ पर घिसने की चोट आई है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और अब उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
कहा गया है कि उन्हें कितनी चोट आई हैं उसका पता लगाने के लिए वह MRI स्कैन कराएंगे और आगे के उपचार की तैयारी करेंगे। BCCI ऋषभ के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है जबकि मेडिकल टीम वर्तमान में ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों के निकट संपर्क में है।
उन्हें कितनी चोट आई हैं उसका पता लगाने के लिए वह MRI स्कैन कराएंगे और आगे के उपचार की तैयारी करेंगे। BCCI ऋषभ के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है जबकि मेडिकल टीम वर्तमान में ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों के निकट संपर्क में है: BCCI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022
हरिद्वार के SP ग्रामीण स्वपन किशोर ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर बताया कि एक CCTV वीडियो की बात सामने आ रही है। हमें सूचना मिली है कि ये उपरोक्त घटना का ही CCTV है। अभी इस संबंध में और जानकारी एकत्रित की जा रही है। सभी संभावित पहलुओं से घटना के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
एक CCTV वीडियो की बात सामने आ रही है। हमें सूचना मिली है कि ये उपरोक्त घटना का ही CCTV है। अभी इस संबंध में और जानकारी एकत्रित की जा रही है। सभी संभावित पहलुओं से घटना के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर स्वपन किशोर, SP ग्रामीण, हिरद्वार pic.twitter.com/mhijC2IkV4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022
रुड़की सीमा के पास दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत को रुड़की के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्हें अब देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
(फोटो सोर्स: पुलिस)
रुड़की सीमा के पास दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक दुर्घटना के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत को रुड़की के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्हें अब देहरादून के मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
(फोटो सोर्स: पुलिस) pic.twitter.com/tOgWa77Eo8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022