Chandrayaan-3 Landing Live: चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करते हुए इतिहास रच दिया।अब भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
https://twitter.com/BCCI/status/1694329431630995896?t=diLbktQ4XgSdTq73dPL5gg&s=19
चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने इतिहास रचते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रमा की सतह पर उतर गया है। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1694331818563240321?t=h9p_E6zuQsBCk4IDoeuYJQ&s=19
चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगेंगे। चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था।
चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चांद की सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर ली। इसके साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बन गया। इस सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि यह क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है। यह क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है।
पीएम मोदी ने इसरो दी बधाई…
चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की उल्लेखनीय सफलता के लिए पीएम मोदी ने इसरो (ISRO) की पूरी टीम के साथ देश के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी उन्होंने कहा कि यह भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है।
पीएम मोदी ने किया संबोधित… सुनिए
Historic day for India’s space sector. Congratulations to @isro for the remarkable success of Chandrayaan-3 lunar mission. https://t.co/F1UrgJklfp
— Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2023
〈