उत्तर प्रदेश के जनपद नोएडा के ADCP आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक मुठभेड़ हुई। एक बाइक पर सवार 3 लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे। बाइक 25 दिन पहले थाना 58 क्षेत्र से ही चोरी हुई थी। पीछा करने पर इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
उन्होंने बताया कि जवाबी फायरिंग में 2 आरोपी घायल हुए और तीसरा फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपी नफीस राणा और अर्जुन पर कई मुकदमें दर्ज़ हैं। इनके पास से चोरी की बाइक, चोरी की चेन, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
जवाबी फायरिंग में 2 आरोपी घायल हुए और तीसरा फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपी नफीस राणा और अर्जुन पर कई मुकदमें दर्ज़ हैं। इनके पास से चोरी की बाइक, चोरी की चेन, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं: आशुतोष द्विवेदी, ADCP, नोएडा, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/ssDVZsgszk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022