सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के चुनाव में भारत ने अपना एक नया रुतबा कायम किया है। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देशों को हराकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के सदस्य का चुनाव जीत लिया। भारत ने चीन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों को पछाड़ते हुए यह जीत दर्ज की।
भारत ने सांख्यिकी आयोग के चुनाव में 53 मतों में से 46 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वियों ROK (साउथ कोरिया) को 23, चीन को 19 और संयुक्त अरब अमीरात को 15 वोट ही मिले को। यह बहुकोणीय चुनाव था जिसमें 2 सीटों के लिए 4 उम्मीदवार थे। बता दें कि भारत को अगले चार साल तक के लिए चुना गया। आयोग का कार्यकाल अगले साल एक जनवरी से शुरू होगा।
संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के चुनाव में भारत ने 53 मतों में से 46 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंद्वियों ROK (23), चीन (19) और संयुक्त अरब अमीरात (15) को पीछे छोड़ा। यह बहुकोणीय चुनाव था जिसमें 2 सीटों के लिए 4 उम्मीदवार थे: सूत्र pic.twitter.com/qdEvWhZTps
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2023
भारत का चुनाव गुप्त मतदान से हुआ है।भारत के अलावा अमेरिका, यूक्रेन, यूनाइडेट रिपब्लिक ऑफ तंजानिया, अर्जेंटिना, स्लोवेनिया और सिएरा लियोन को निर्विरोध चुना गया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले 4 साल के कार्यकाल के लिए भारत सर्वोच्च संयुक्त राष्ट्र 🇺🇳 सांख्यिकीय निकाय के लिए चुना गया! टीम @IndiaUNNewYork को एक प्रतिस्पर्धी चुनाव में इतनी मजबूती से आने के लिए बधाई। सांख्यिकी, विविधता और जनसांख्यिकी के क्षेत्र में 🇮🇳 की विशेषज्ञता ने इसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग में स्थान दिलाया है।
गौरतलब है कि 1947 में स्थापित हुआ संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग वैश्विक सांख्यिकीय प्रणाली का सर्वोच्च निकाय है इस निकाय में संयुक्त राष्ट्र के 24 सदस्य देश शामिल होते हैं, जो दुनिया भर के सदस्य राज्यों के मुख्य सांख्यिकीविदों को एक साथ लाता है।
इस निकाय में इसके सदस्यों में 5 अफ्रीकी देश, एशिया-प्रशांत क्षेत्र से 4, पूर्वी यूरोप से 4, लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र से 4 और पश्चिम यूरोप से सात देश शामिल हैं।