लता मंगेशकर के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख लोग आरोप लगा रहे हैं कि शाहरुख ने लता के पार्थिव शरीर पर थूका है।
अंतिम संस्कार से पहले लता का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहाँ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलिवुड के कई बड़े कलाकारों ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। यहां पर बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी जिस पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो गया है।
शाहरुख ने लता के पार्थिव शरीर पर थूका?
दरअसल शाहरुख खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर के सामने दुआ पढ़ रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें शाहरुख दुआ पढ़ने के बाद अपना मास्क उतारते हैं। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर बहुत से लोग भड़क गए हैं और कुछ यूजर्स का कहना है कि शाहरुख ने मास्क उतारकर लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर पर थूका (Shah Rukh Khan Spit on Lata Mangeshkar) था। देखें, यह वीडियो:
Did SRK just spit while paying his last respects to #LataMangeshkar? @totalwoke2 @BhaiiSamrat @randm_indianguy @VarunKrRana @ElvishYadav @MeghBulletin @engineer_inside pic.twitter.com/LI0RPCS38o
— Garv Pandey (@GarvPandey19) February 6, 2022
https://twitter.com/krishna_Ind1an/status/1490401490783068160?t=LrzqJQ8C52Xj0fErAfeNjQ&s=19
सोशल मीडिया पर कुछ लोग दुआ फूंकने को थूकना करार दे रहे हैं। बॉलीवुड स्टार का ये वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी नेता अरुण यादव ने भी सवाल किया क्या वास्तव में शाहरुख खान ने थूका है? उनका शाहरुख पर किया गया ट्वीट मिनटों में वायरल हो गया और तमाम लोगों ने उन्हें इसके लिए आड़े हाथ भी लिया। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अरुण यादव का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, ‘हर रोज ये नफरती चिंटू अपनी नफरत को जहालत में छुपाकर अपनी तंग दिली का सबूत देते हैं। शाहरुख तो फिर भी दुआ फूंक रहे हैं पर इन नफरती लोगों की मानसिकता इस देश से बाहर थूके जाने लायक ही है’।
हर रोज़ ये नफ़रती चिंटू अपनी नफ़रत को जहालत में छुपाकर अपनी तंग दिली का सबूत देते हैं। शाहरुख़ तो फिर भी दुआ फूँक रहे हैं पर इन नफ़रती लोगों की मानसिकता इस देश से बाहर थूके जाने लायक़ ही है! pic.twitter.com/kaeR5SVE6Z
— Swara Bhasker (@ReallySwara) February 6, 2022
फिल्मकार अशोक पंडित ने बिना नाम लिए हुए ऐसे लोगों को फटकार लगाई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि लता मंगेशकर जी के अंतिम संस्कार में थूकने का झूठा आरोप लगाने वालों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शाहरुख ने प्रार्थन की और पार्थिव शरीर की आगे की यात्रा के लिए परंपरा के अनुसार फूंक मारी। हमारे जैसे देश मे इस तरह की सांप्रदायिक गंदगी के लिए कोई जगह नहीं है।’
सच क्या है?
शाहरुख खान के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। बहुत से लोग शाहरुख खान की जमकर आलोचना कर रहे हैं। हालांकि बहुत से यूजर्स ने इसे गलत बताया है कि शाहरुख ने पार्थिव शरीर पर थूका था। दरअसल शाहरुख ने दुआ पढ़ने के बाद फूंक मारी थी। इस्लाम में ऐसा बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए दुआ पढ़ने के बाद किया जाता है।
शाहरुख के बचाव में आए फैन्स
शाहरुख खान के कई फैन्स ने उनका सोशल मीडिया पर बचाव किया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख ने थूका नहीं था बल्कि उन्होंने इस्लाम के मुताबिक लता जी से बुरी शक्तियों को दूर रखने के लिए फूंक मारी थी और अगर लोग इस बारे में पढ़ें तो सच्चाई जान जाएंगे। ‘
Shah Rukh Khan reading a dua and blowing on Lata ji’s mortal remains for protection and blessings in the next life. Cannot comprehend the level of bitterness of those saying he is spitting. pic.twitter.com/JkCTcesl86
— Samina ✨ (@SRKsSamina_) February 6, 2022
बता दें कि स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। लता COVID-19 से संक्रमित हुई थीं जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लगभग एक महीने भर्ती रहने के बाद मल्टी ऑर्गन फेल्यॉर के कारण लता का निधन हो गया।