देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8 हजार से ज्यादा केस आए हैं वहीं यूपी में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 1212 हो गए हैं। देश में कोविड के चलते पिछले 24 घण्टे में 10 लोगों की मौत भी हुई है।कोविड के एक्टिव केस 50 हजार के करीब पहुंच गए हैं।
यूपी में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है मतलब कोरोना से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जहां पिछले शुक्रवार को 209 और शनिवार को 237 रोगी मिले थे वहीं रविवार को कोरोना संक्रमण के 258 नए मामले मिले हैं।अब पूरे प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 1212 हो गए हैं।
मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि विभिन्न राज्यों में कोविड के नए केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी दर न्यूनतम है।
वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 914 है।
849 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। pic.twitter.com/MY9Rw3NH5F
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 8, 2022
विगत 24 घंटों में 96 हजार से अधिक टेस्ट किए गए और 170 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।
इसी अवधि में 159 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 8, 2022
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कुल 86,644 सैंपल की जांच कराई गई थी। अब तक कुल 11,55,79,295 सैंपल की जांच की गयी है। पिछले 24 घंटों में 133 लोग व अब तक कुल 20,57,067 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं।