वजीर हसनगंज रोड पर बिल्डिंग गिरने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में कहा कि इमारत अचानक गिर गई, राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। SDRF, NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। 3 शव बरामद हुए हैं। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
CM योगी ने जनपद लखनऊ में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2023
वजीर हसनगंज रोड पर बिल्डिंग गिरने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में कहा कि कई लोग दबे हुए हैं। 7 लोगों को अचेत अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। अभी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
डीजीपी डी.एस. चौहान ने बताया कि जिस समय बिल्डिंग गिरी उस समय 8 परिवार बिल्डिंग के अंदर थे। 5 लोग सकुशल निकाल लिए हैं। लगभग 30-35 लोगों के अंदर होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है।
जिस समय बिल्डिंग गिरी उस समय 8 परिवार बिल्डिंग के अंदर थे। 5 लोग सकुशल निकाल लिए हैं। लगभग 30-35 लोगों के अंदर होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है: डी.एस. चौहान, डीजीपी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/6n0QJ35bxy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2023
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद लखनऊ में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने हेतु निर्देशित किया है। इसके साथ अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 24, 2023
यूपी पुलिस द्वारा बताया गया कि लखनऊ के हज़रतगंज क्षेत्र में एक बहुमंज़िला इमारत के गिरने की दुर्घटना में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा स्वयं मौक़े पर बचाव एवं राहत कार्य का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।लखनऊ पुलिस द्वारा एसडीआरएफ़ एवं एनडीआरएफ़ के साथ आपदा प्रबंधन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।शासन के निर्देश पर जनपद प्रशासन द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर समुचित उपचार करवाया जा रहा है।