वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 मई को पड़ रही है। इस तिथि का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व है जोकि सालभर में पड़ रहे है अबूझ मुहूर्तों में से एक मानी जाती है। अक्षय तृतीया एक संस्कृत शब्द है। ‘अक्षय’ का अर्थ है -‘शाश्वत, सुख, सफलता और आनंद की कभी कम न होने वाली भावना’ और ‘तृतीया’ का अर्थ है ‘तीसरा’। मतलब अक्षय यानी जिसका क्षय न हो। इस दिन कोई भी शुभ काम बिना किसी मुहूर्त के किये जा सकते हैं। मान्यता है कि इसी दिन भगवान परशुराम का जन्म भी हुआ था कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।
ज्योतिष के अनुसार 4 अबूझ मुहूर्त होते हैं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, अक्षय तृतीया, दशहरा और दिवाली। इनमें से अक्षय तृतीया का खास दिन 14 मई को पड़ रहा है। त्रेता युग के आरंभ का भी यही दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किये गये कार्यों का अक्षय फल मिलता है।
सोने की खरीदारी के पीछे क्या है मान्यता
इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इस दिन नये व्यापार का प्रारंभ करना काफी फलदायी होता है कहा जाता है कि इस दिन किया गया निवेश कई गुना बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन अगर हम भौतिक संसाधन जुटाएं तो वे हमारे पास हमेशा के लिए बने रहते हैं। इसलिए ये खास दिन नया काम शुरू करने, बर्तन, सोना, चांदी जैसी कीमती वस्तुओं की खरीदारी करने के लिए शुभ माना गया है। ये भी कहा जाता है कि इस दिन खरीदा गया सोना पीढ़ियों के साथ बढ़ता चला जाता है।
अक्षय तृतीया पर दान पुण्य का क्या है महत्व
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है। इस तिथि पर सूर्य और चंद्र अपनी उच्च राशि में होते हैं इसलिए इस दिन शादी, कारोबार की शुरूआत और गृह प्रवेश करने जैसे- मांगलिक काम बहुत शुभ रहते हैं। शादी के लिए जिन लोगों के ग्रह-नक्षत्रों का मिलान नहीं होता या मुहूर्त नहीं निकल पाता उनको इस शुभ तिथि पर दोष नहीं लगता व निर्विघ्न विवाह कर सकते हैं कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस दिन जल से भरा घड़ा, शक्कर, बर्फी, सफेद वस्त्र, गुड़, नमक, शरबत, चांदी, चावल का दान बेहद शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन धार्मिक पुस्तकों और फलों का दान भी किया जा सकता है। अगर इस दिन आप जरूरतमंदों की सहायता करेंगे तो आपके जीवन में सुख सुविधाएं बनी रहेंगी।
अक्षय तृतीया व्रत पूजन की विधि
अक्षय तृतीया सर्वसिद्ध मुहूर्तों में से एक मुहूर्त है। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं। उपवास रखने वालों को इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान कर पीले वस्त्र धारण करने चाहिए।इस दिन भक्तजन भगवान विष्णु की आराधना में लीन होते हैं। स्त्रियां अपने और परिवार की समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं । शांत चित्त से उनकी श्वेत कमल के पुष्प या श्वेत गुलाब, धुप-अगरबत्ती एवं चन्दन इत्यादि से मंदिर में जाकर विष्णुजी और मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर अक्षत चढ़ाना चाहिए। इसके बाद विधि विधान पूजा करनी चाहिए।नैवेद्य के रूप में जौ, गेंहू, या सत्तू, ककड़ी, चने की दाल आदि का चढ़ावा करें।इसी दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही फल-फूल, बर्तन, वस्त्र, गौ, भूमि, जल से भरे घड़े, कुल्हड़, पंखे, खड़ाऊं, चावल, नमक, घी, खरबूजा, चीनी, साग, आदि दान करना पुण्यकारी माना जाता है।इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा सफेद कमल अथवा सफेद गुलाब या पीले गुलाब से करना चाहिये। साथ ही फल, फूल, बर्तन, वस्त्र, भूमि, गौ, जल से भरे घड़े, खड़ाऊं, कुल्हड़, पंखे, चावल, खरबूजा, चीनी, नमक, घी, साग आदि का दान करना पुण्यकारी माना जाता है।
अक्षय तृतीया का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन त्रेतायुग का आरंभ हुआ था इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को परशुराम जंयती के रूप में भी मनाया जाता है कहा जाता है अक्षय तृतीया पर दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन के सभी सकंट दूर हो जाते हैं।
अक्षय तृतीया की पूजा का मुहूर्त
14 मई सुबह 05:38 से दोपहर 12:18 तक कुल अवधि 06 घण्टे 40 मिनट से 15 मई 2021 को सुबह 07:59 बजे
सभी राशियों पर पडे़गा शुभ- अशुभ प्रभाव
इसी दिन वृषभ संक्रांति भी है यानी इस दिन सूर्य वृष राशि में गोचर करेंगे। इस समय बुध, शुक्र और राहु वृष राशि में ही विराजमान हैं। सूर्य के भी वृष राशि में प्रवेश कर जाने से चार ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार जब चार ग्रह एक ही राशि में होते हैं तो सभी राशियों पर इसका शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है।
आइए जानते हैं सभी राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव…
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस समय सावधान रहने की आवश्यकता है। धन का अधिक खर्च करने से बचना होगा।स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम से रहें, नहीं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर मसूर की दाल खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति हो सकती है.
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए ये समय सामान्य रहने वाला है।कार्यों में सफलता मिल सकती है।इस समय मन को शांत रखना होगा, नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं।सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी।ज्योतिष के अनुसार, इस राशि के जातकों को चावल और बाजरा खरीदने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से इसका फायदा दोगुना मिलता है।
मिथुन राशि
इस समय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।धन- हानि होने की संभावना भी है। आर्थिक समस्याओं से बचना चाहते हैं तो धन सोच- समझकर ही खर्च करें चूंकि अक्षय तृतीया का दिन काफी शुभ माना जाता है इसलिए इस दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए मूंग, धनिया और कपड़े खरीदना शुभ फल दे सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यापार की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। इस समय धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।कर्क राशि के जातकों को दूध और चावल की खरीदारी करनी चाहिए ज्योतिष के अनुसार, दूध और चावल खरीदने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस समय अपना और अपने परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को इस दिन लाल रंग के फल खरीदने चाहिए। इसके अलावा, तांबा खरीदना भी शुभ माना जाता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ नहीं कहा जा सकता है। वाद- विवाद से दूर रहें। धन- हानि हो सकती है।आर्थिक स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए सोच- समझकर ही धन खर्च करें।।अक्षय तृतीया के दिन कन्या राशि के लोगों के लिए मूंग की दाल खरीदना शुभ माना जाता है ऐसा करने से उनको शुभ फल का प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय सामान्य रहने वाला है।धन- लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस समय वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। इस दिन तुला राशि के जातकों को चीनी और चावल खरीदने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष के अनुसार इन चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।पत्नी के साथ समय व्यतीत करें।नौकरी और व्यापार के लिए समय सामान्य है।वृश्चिक राशि के जातकों को पानी और गुड़ खरीदना चाहिए।इस दिन पानी और गुड़ की खरीदारी बेहद शुभ फल देती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है। कोर्ट- कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलने की संभावना है।
स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। ज्योतिष के अनुसार धनु राशि के जातकों को केला और पीले चावल खरीदने की सलाह दी जाती है।अक्षय तृतीया पर केला और पीले चावल खरीदना शुभ माना जाता है।
मकर राशि
इस समय परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। हिम्मत और धैर्य से काम लें। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करें। किसी भी तरह के वाद – विवाद से दूर रहें। अक्षय तृतीया के दिन मकर राशि के जातकों को काली दाल और दही खरीदनी चाहिए ऐसा करने से इसका फायदा दोगुना मिलता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।इस समय चोट लग सकती है, इसलिए अपना ध्यान रखें।इस राशि के लोगों को काला तिल और वस्त्र खरीदने की सलाह दी जाती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को सफलता मिलेगी, लेकिन अधिक मेहनत करनी होगी।इस समय धैर्य से काम लें।वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। मीन राशि के लोगों को हल्दी और चने की दाल खरीदनी चाहिए। अक्षय तृतीया पर हल्दी और चने की दाल खरीदने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है चूंकि पिछले साल की तरह इस बार भी पूरा देश कोरोना की जंग लड़ रहा है लॉकडाउन की स्थिति में आप घर पर ही रखे गहनों की पूजा कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन कभी न करें ये काम
भगवान विष्णु को तुलसी का पौधा बेहद प्रिय है और कई जगहों पर अक्षय तृतीया के दिन तुलसी की पूजा भी की जाती है इसलिए अक्षय तृतीया के दिन बिना स्नान किए तुलसी के पौधे को न छूएं और ना ही उसकी पत्ती तोड़ें।अक्षय तृतीया के दिन बिना स्नान किए तुलसी के पत्ते तोड़ने से व्यक्ति की पूजा सफल नहीं होती।
भवन का न करें निर्माण
वैसे तो अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है और इस दिन आप चाहें तो नया मकान खरीद सकते हैं लेकिन भूल से भी इस दिन अपने नए भवन का निर्माण कार्य न करवाएं ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
तामसिक भोजन से रहें दूर
अक्षय तृतीया के दिन मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए वरना देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं औऱ घर की सुख समृद्धि खत्म हो जाती है।