पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता को अपराध, कोरोना महामारी और बाढ़ के संकट में डूबो दिया है। भाजपा सरकार केवल गाइडलाइन जारी करती है और सो जाती है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने पर भाजपा की राज्य सरकार पूरी तरह विफल है। अपराधियों पर उसका कोई अंकुश नहीं रह गया है। प्रदेश में लगभग 1 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज हो गए हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बाढ़ का प्रकोप गहराता जा रहा है, तटबंध टूट रहे हैं, गांव जलमग्न हो रहे हैं, अधिकारी उधर झांकने भी नहीं जा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की…
Posted by Samajwadi Party on Tuesday, August 4, 2020
कोरोना संकट का विस्तार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश में 97,362 केस मिले जिनमें 1,778 मौतें हो चुकी है। राजधानी लखनऊ में 22 मौतें हुई हैं। मंगलवार को कोविड-19 की तादाद भारत में 18.5 लाख तक पहुंच गई। 24 घंटे में 52,050 नए केस दर्ज हुए।