हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में एक निजी बस के चट्टान से गिरने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, कुल्लू की टीमें मौके पर पहुंची: DC कुल्लू आशुतोष गर्ग https://t.co/FSuKA1WOGN
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले के नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में एक निजी बस के चट्टान से गिरने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है, कुल्लू की टीमें मौके पर पहुंची: DC कुल्लू आशुतोष गर्ग pic.twitter.com/FSuKA1WOGN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022
DC कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि स्कूल बस कुल्लू से सैंज जा रही थी। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। माना जा रहा है कि स्कूल के बच्चे भी बस में थे। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे कुल्लू की सैंज घाटी में निजी बस दुर्घटना की खबर मिली। पूरा प्रशासन मौके पर मौजूद है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि आज कुल्लू के सैंज में हुए दुःखद सड़क हादसे के बाद हमने घटनास्थल का जायजा लिया। यहां प्रभावित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी।
आज कुल्लू के सैंज में हुए दुःखद सड़क हादसे के बाद हमने घटनास्थल का जायजा लिया।
यहां प्रभावित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी। pic.twitter.com/FVImqhmW7Q
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 4, 2022
इसके अतिरिक्त हादसे में मृतक लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही हमने सड़क हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं।
इसके अतिरिक्त हादसे में मृतक लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी।
साथ ही हमने सड़क हादसे के कारणों की जांच के आदेश भी दिए हैं। pic.twitter.com/DLSmd1Jqm7
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 4, 2022
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक होंगे। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
The bus accident in Kullu, Himachal Pradesh is heart-rending. In this tragic hour my thoughts are with the bereaved families. I hope those injured recover at the earliest. The local administration is providing all possible assistance to those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) July 4, 2022
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कुल्लू बस हादसे पर शोक एवं पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
हिमाचल के कुल्लू की सैंज घाटी में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने ट्वीट किया कि ईश्वर मृतकों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
हिमाचल के कुल्लू की सैंज घाटी में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर मृतकों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
मेरी गहन संवेदनाएँ पीड़ित परिजनों के साथ हैं। दुर्घटना में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 4, 2022
इस दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में घायल जनों के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन हर सम्भव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में घायल जनों के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन हर सम्भव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 4, 2022
मेरी गहन संवेदनाएँ पीड़ित परिजनों के साथ हैं। दुर्घटना में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।