गायिका लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी बताते हैं कि कल से गायिका की तबीयत में सुधार है लेकिन उन्हें अभी आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।
लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित होने के चलते 8 जनवरी से अस्पताल में भर्ती हैं। 92 वर्षीय लता की उम्र और सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें आईसीयू में डॉक्टर्स की सख्त निगरानी के तहत रखा गया है।
अनुपम खेर ने ट्वीट किया ‘आदरणीय लता मंगेशकर जी जल्दी स्वस्थ होकर वापस अपने घर आइए। पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।
आदरणीय @mangeshkarlata जी।जल्दी स्वस्थ हो कर वापस अपने घर आइए।पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है!🙏🌺🙏#LataMangeshkar pic.twitter.com/w2hCbdQxF0
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 22, 2022
‘ किरण खेर लिखती हैं- ‘जीती जागती लेजेंड भारत रत्न लता मंगेशकर जी के जल्द ठीक होने की कामना करती हूँ’
इससे पहले शनिवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अफवाह ना फैलाने की अपील की थी उन्होंने लिखा ‘लता दीदी के परिवार की तरफ से विनती है कि अफवाहें ना फैलाएं। उनपर इलाज का असर हो रहा है और भगवान चाहे तो वे जल्द घर लौटेंगी।अंदाजा लगाना बंद करें और लता दीदी के जल्द ठीक होने की दुआ करें।’
Request from Lata Didi’s family to not spread rumours. She is responding well to treatment and god willing will return home soon. Let us avoid speculation & continue to pray for Lata Didi’s speedy recovery and wellbeing. pic.twitter.com/1HQlULjV8j
— Smriti Z Irani (@smritiirani) January 22, 2022
स्मृति ईरानी बोलीं- अफवाहें न फैलाएं
डॉ. प्रतीत समदानी के इस ट्वीट को स्मृति ईरानी ने रिट्वीट किया और लिखा- ‘लता दीदी के परिवार की ओर से अनुरोध है कि अफवाहें न फैलाएं। वह इलाज को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दे रही हैं और भगवान के आशीर्वाद से वह जल्द ठीक होकर घर लौटेंगी। किसी भी तरह के अटकलों से बचें और लता दीदी के जल्द ठीक होने को लेकर प्रार्थना जारी रखें।
लता मंगेशकर के प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर की तरफ से कहा गया है कि लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में कई तरह की झूठी अफवाह फैलाई जा रही हैं। ऐसी खबरों पर फैंस विश्वास न करें। डॉ प्रतीत समदानी और बाकी अन्य डॉक्टरों की निगरानी में लता मंगेशकर का इलाज किया जा रहा।
बता दें बीते दिन लता मंगेशकर की सेहत में सुधार देखा गया था लेकिन ये खबर सामने आने से पहले उनकी तबीयत बिगड़ने की भी खबरें आई थीं, जिसपर स्वर कोकिला के प्रवक्ता ने इन खबरों को गलत बताया था। साथ ही ऐसी खबर ना फैलाने की अपील की थी। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लोगों से ये अपील की है, साथ ही लता के जल्द ठीक होने की कामना की है।