दो अन्य मामलों में चोरी के लिए घर में घुसे चोरों ने कर दी चाकू मारकर मकान मालिक की हत्या और प्रिंटर से नकली नोट छापने वाले व्यक्ति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा ,नोएडा, गाजियाबाद और सीतापुर में अलग-अलग घटी घटनाओं में जा एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है वही घर में घुसे चोरों ने मकान मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी। नोएडा में जहां एक ओर पार्किंग में खड़ी कारों पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है बहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति के द्वारा प्रिंटर से नकली नोट छापने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पढ़िए विस्तार से खबरें…
Agra News: 9 साल की बच्ची के साथ रेप , अभियुक्त शाहिद उस्मानी गिरफ्तार
आगरा के DCP विकास कुमार ने बताया कि 13 मार्च को एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने अभियुक्त शाहिद उस्मानी को गिरफ़्तार कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
13 मार्च को एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने अभियुक्त शाहिद उस्मानी को गिरफ़्तार कर लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है: विकास कुमार, DCP आगरा (17.03) pic.twitter.com/90fDGBVTVk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2023
Ghaziabad News: मारपीट करने वाले पति और सास को पुलिस ने भेजा जेल
गाज़ियाबाद के ACP अंशु जैन ने बताया कि हमारे पास महिला के साथ मारपीट का मामला आया था। इस मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो भी सामने आए थे। हमने इस मामले में FIR दर्ज़ कर ली है। हमने उनके पति और सास को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हमारे पास महिला के साथ मारपीट का मामला आया था। इस मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो भी सामने आए थे। हमने इस मामले में FIR दर्ज़ कर ली है। हमने उनके पति और सास को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है: ACP अंशु जैन, गाज़ियाबाद (17.03) pic.twitter.com/Zfth5ZQtPl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2023
Sitapur news: चोरों ने कर दी चाकू मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जनपद सीतापुर में एक व्यक्ति की उसके घर में चोरों ने चाकू मारकर हत्या की।
SP सुशील चंद्रभान ने बताया, “हमने घटना स्थल की जांच की है। पूछताछ में पीड़ित परिवार ने किसी से दुश्मनी होने की बात नहीं बताई है। वह बाहर काम करते थे। हम सभी पहलूओं पर जांच कर रहे हैं।”
उत्तर प्रदेश: सीतापुर में एक व्यक्ति की उसके घर में चोरों ने चाकू मारकर हत्या की।
SP सुशील चंद्रभान ने बताया, "हमने घटना स्थल की जांच की है। पूछताछ में पीड़ित परिवार ने किसी से दुश्मनी होने की बात नहीं बताई है। वह बाहर काम करते थे। हम सभी पहलूओं पर जांच कर रहे हैं।" (17.03) pic.twitter.com/g9aGJd0nqA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2023
Noida news: नोएडा में अज्ञात व्यक्ति ने 15 गाड़ियों पर फेंका तेजाब
नोएडा के ADCP शक्ति अवस्थी ने बताया कि 15 मार्च को नोएडा के सेक्टर 75 के मैक्सब्लिस व्हाइट हाउस सोसाइटी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा 15 गाड़ियों पर तेजाब फेंका गया है। व्यक्ति की पहचान रामराज के रूप में हुई है। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
15 मार्च को नोएडा के सेक्टर 75 के मैक्सब्लिस व्हाइट हाउस सोसाइटी से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा 15 गाड़ियों पर तेजाब फेंका गया है। व्यक्ति की पहचान रामराज के रूप में हुई है। मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है: शक्ति अवस्थी, ADCP नोएडा pic.twitter.com/QTp4d8KUWR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2023
प्रिंटर से नकली नोट छापने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
नोएडा में ही घटी एक अन्य घटना में पुलिस द्वारा प्रिंटिंग मशीन से नोट छापने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
नोएडा एडीसीपी सेंट्रल राजीव दीक्षित ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस टीम के द्वारा एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ़्तार करने में सफलता मिली है जो प्रिंटर से नकली नोट छापने का काम करता था। अभियुक्त का नाम अब्दुल रकीब है। इसके एक पंकज नामक साथी की तलाश जारी है।
थाना बादलपुर पुलिस टीम के द्वारा एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ़्तार करने में सफलता मिली है जो प्रिंटर से नकली नोट छापने का काम करता था। अभियुक्त का नाम अब्दुल रकीब है। इसके एक पंकज नामक साथी की तलाश जारी है: राजीव दीक्षित, एडीसीपी सेंट्रल, नोएडा (17.03) pic.twitter.com/IWcn3FcdU2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2023