महाराष्ट्र CMO के हवाले से खबर दी गई कि नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लोगों को हीट स्ट्रोक लगा जिससे कुल 11 लोगों की जान चली गई।
महाराष्ट्र में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान एकत्रित हुई भीड़ के चलते हुए सफोकेशन से लोगों को हीटस्ट्रोक पड़ने लगे। हीट स्ट्रोक का प्रभाव इतना गहरा था कि हीट स्ट्रोक से कुल 11 लोगों की मौत हो गई। इसके इलावा पीड़ित लोगों को खारघर के टाटा अस्पताल ले जाया गया।
भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान बीमार हुए लोगों से मुलाकात करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो सूचना मिल रही है उसमें 7-8 लोगों की मृत्यु हुई है।
उन्होंने कहा कि जब कार्यक्रम संपन्न हो गया था तब अंत में ये घटना हुई। हीट स्ट्रोक के वजह से हुई मौत के चलते मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए मदद दी जाएगी।
इसके अलावा जितने भी लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है मैंने उनसे मुलाकात की है। मैंने डॉक्टरों को कहा है कि उनका अच्छा इलाज किया जाए। उनके इलाज का पूरा खर्च सरकार करेगी।
#UPDATE नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान हीट स्ट्रोक से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है: महाराष्ट्र CMO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
दूसरी ओर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और NCP नेता अजीत पवार के साथ एमजीएम कमोठे अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान हीट स्ट्रोक से अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
NCP नेता अजीत पवार ने नवी मुंबई में कहा कि अप्रैल के महीने में दोपहर में भयंकर गर्मी पड़ती है यह बात सभी को पता है फिर भी पुरस्कार देने के लिए दोपहर का समय तय किया गया। इसके चलते यह बहुत बड़ा हादसा हो गया। हमने अस्पताल में जाकर लोगों से मुलाकात की। इस पूरी घटना की जांच होनी चाहिए।