कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।
#WATCH मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता: कांग्रेस नेता राहुल गांधी pic.twitter.com/2IdoDVmbsC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2023
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में कहा कि वीर सावरकर की तुलना राहुल कौन कहें, उनके पिता नहीं रहे, उनकी दादी नहीं रहीं, उनके दादा फिरोज गांधी जिन्हें ये भूल गए हैं, इस पूरे कुनबे में कोई सावरकर से बराबरी नहीं कर सकता…सावरकर को समझने में राहुल गांधी को कई जन्म लगेंगे”।
#WATCH "वीर सावरकर की तुलना राहुल कौन कहें, उनके पिता नहीं रहे, उनकी दादी नहीं रहीं, उनके दादा फिरोज गांधी जिन्हें ये भूल गए हैं, इस पूरे कुनबे में कोई सावरकर से बराबरी नहीं कर सकता…सावरकर को समझने में राहुल गांधी को कई जन्म लगेंगे": केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पटना https://t.co/lnh8ETxeq3 pic.twitter.com/jm6Sq7hkV4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2023
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने दिल्ली में कहा कि जहां हमने त्रुटियां पाई हैं वहां हमें उम्मीद है कि हाई कोर्ट से राहत मिलेगी। न्यायपालिका में हमें विश्वास है। यह मामला सिर्फ उस फैसले के बारे में नहीं, भारत के लोकतंत्र पर क्या प्रभाव पड़ रहा है उसपर है। क्या लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए?
जहां हमने त्रुटियां पाई हैं वहां हमें उम्मीद है कि हाई कोर्ट से राहत मिलेगी। न्यायपालिका में हमें विश्वास है। यह मामला सिर्फ उस फैसले के बारे में नहीं, भारत के लोकतंत्र पर क्या प्रभाव पड़ रहा है उसपर है। क्या लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए?: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, दिल्ली pic.twitter.com/IsJqznWDIa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2023
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘अयोग्य सांसद’ लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट बायो अपडेट किया।
कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'अयोग्य सांसद' लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट बायो अपडेट किया।
कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को उनकी 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। pic.twitter.com/Uyw4AsODuj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में कहा कि राहुल गांधी ने एक भाषण दिया जिसके चलते उन्हें सजा हुई लेकिन मोदी जी ने तो न जाने कितने भाषण गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ दिए उनपर तो कब का मानहानि का केस लगाकर शिक्षा देनी चाहिए थी।
उन्होंने कहा कि नीरव मोदी, मेहुल चोक्सी, ललित मोदी OBC हैं? ये तो देश का पैसा लूट कर भाग गए। अगर ये भगोड़े हैं और राहुल गांधी ने भगोड़ो को लेकर बोला तो फिर आपको दर्द क्यों हुआ?
नीरव मोदी, मेहुल चोक्सी, ललित मोदी OBC हैं? ये तो देश का पैसा लूट कर भाग गए। अगर ये भगोड़े हैं और राहुल गांधी ने भगोड़ो को लेकर बोला तो फिर आपको दर्द क्यों हुआ?: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली pic.twitter.com/t2NvWD9Bff
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2023
खड़गे बोले कि हमें अगर कोई सताने की, सत्य बोलने से रोकने की कोशिश करता है तो देश, लोकतंत्र, बोलने की आज़ादी को बचाने के लिए हम लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी इस देश की जनता के लिए लड़ रहे हैं लेकिन राहुल गांधी पर केस किया गया।