कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सदस्यता खोने वाले स्वघोषित अयोग्य सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं गांधी हूं, सावरकर नहीं।जो माफी मांगे… गांधी किसी से माफी नहीं मांगते।
राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद सत्ताधारी बीजेपी ने राहुल गांधी के सावरकर को लेकर बयान पर कड़ी आपत्ति जताते उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ी टिप्पणी व्यक्त करते हुए मीडिया में कहा कि राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे और क्या कहा केंद्रीय मंत्री ने विस्तार से पढ़िए यह खबर…
समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन ने दिल्ली में कहा कि सारे देश को इस बात की चिंता है कि न्याय व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिए। अदालतें सज़ा दें, हम अपराधी के पक्ष में नहीं हैं। हम कानून को बचाने के पक्ष में हैं।
सारे देश को इस बात की चिंता है कि न्याय व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिए। अदालतें सज़ा दें, हम अपराधी के पक्ष में नहीं हैं। हम कानून को बचाने के पक्ष में हैं: एस.टी. हसन, समाजवादी पार्टी, दिल्ली pic.twitter.com/lvCpkackV2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023
कांग्रेस नेता बी. वी. श्रीनिवास ने कहा कि अडानी को बचाने के लिए यह लोग (भाजपा) OBC का मुद्दा लेकर आए और जब की नीरव मोदी, मेहुल चौकसी खुद OBC नहीं और जो शिकायतकर्ता है वह भी OBC नहीं है। यह लोग बस देश की जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं। यह बस दोस्ती निभाकर दोस्त को बचाना चहाते हैं।
अडानी को बचाने के लिए यह लोग (भाजपा) OBC का मुद्दा लेकर आए और जब की नीरव मोदी, मेहुल चौकसी खुद OBC नहीं और जो शिकायतकर्ता है वह भी OBC नहीं है। यह लोग बस देश की जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं। यह बस दोस्ती निभाकर दोस्त को बचाना चहाते हैं: कांग्रेस नेता बी. वी. श्रीनिवास pic.twitter.com/6GrsMUM0aS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कानून को अगर हाथ में लिया जाएगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, किसी को बोलने की आज़ादी नहीं रहेगी और इसलिए हम ये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अडानी आज जो इतना बड़ा आदमी बन गया है उसपर सरकार क्यों चुप है, हम इस मुद्दे पर JPC चाहते हैं।
कानून को अगर हाथ में लिया जाएगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, किसी को बोलने की आज़ादी नहीं रहेगी और इसलिए हम ये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अडानी आज जो इतना बड़ा आदमी बन गया है उसपर सरकार क्यों चुप है, हम इस मुद्दे पर JPC चाहते हैं: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे pic.twitter.com/mN9NNCHmt6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ऊपर जो मामला दर्ज़ किया गया वह मेरे शहर कोलार का है। आपने कोलार शहर में दिए भाषण का सूरत में मामला दर्ज़ किया। आपने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आपको अनुकूल सरकार चाहिए थी जिससे आप पुलिस, प्रशासन का इस्तेमाल कर राहुल गांधी को बदनाम कर सकें।
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा ने कहा कि कोई भी विपक्ष का नेता अगर भाजपा के भ्रष्टाचार को देश के सामने लाने की कोशिश करता है उसी विपक्ष की आवाज़ को जांच एजेंसी और संवैधानिक संस्थाओं द्वारा दुरुपयोग कर दबाने, कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कोई भी विपक्ष का नेता अगर भाजपा के भ्रष्टाचार को देश के सामने लाने की कोशिश करता है उसी विपक्ष की आवाज़ को जांच एजेंसी और संवैधानिक संस्थाओं द्वारा दुरुपयोग कर दबाने, कुचलने के प्रयास किए जा रहे हैं: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा pic.twitter.com/LhsOv2fH4x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023
यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हर जगह सिर्फ कौन किस दल का है यह देखकर उसपर मुकदमे लग रहे हैं। सिर्फ प्रतापगढ़ में 40 से ज्यादा प्रधानों पर मुकदमे दर्ज हैं क्योंकि वे लोकसभा की तैयारी कर रहे हैं। पहले तो सरकार बेईमानी करती है और अगर आप उसके खिलाफ खड़े हो जाएं तो आप पर मुकदमे करती है।
हर जगह सिर्फ कौन किस दल का है यह देखकर उसपर मुकदमे लग रहे हैं। सिर्फ प्रतापगढ़ में 40 से ज्यादा प्रधानों पर मुकदमे दर्ज हैं क्योंकि वे लोकसभा की तैयारी कर रहे हैं। पहले तो सरकार बेईमानी करती है और अगर आप उसके खिलाफ खड़े हो जाएं तो आप पर मुकदमे करती है: सपा प्रमुख अखिलेश यादव pic.twitter.com/spsOlb2rB4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023
दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने भुवनेश्वर में गवर्नर हाउस तक मार्च निकाला।
ओडिशा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने भुवनेश्वर में गवर्नर हाउस तक मार्च निकाला। pic.twitter.com/7KvZD7XJQg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में कहा कि राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे। सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी, क्या वे कभी सेलुलर जेल गए हैं? राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जा के देखें तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर क्या है?।
राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे। सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी, क्या वे कभी सेलुलर जेल गए हैं? राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जा के देखें तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर क्या है?: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली pic.twitter.com/5CT53hrKWM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2023