समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से खाली हुई मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। यूपी के अलावा उड़ीसा, राजस्थान, बिहार , छत्तीसगढ़ में हो रहे उपचुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा खतौली के सीओ राकेश कुमार सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डाटकर वापस भगा रहें। संज्ञान ले चुनाव आयोग, सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो सुनिश्चित!
खतौली के सीओ राकेश कुमार सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डाटकर वापस भगा रहें।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो सुनिश्चित!@ceoup@ECISVEEP pic.twitter.com/F6Yd73aVEn
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 5, 2022
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.64 फीसदी मतदान हुआ।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.64 फीसदी मतदान हुआ। pic.twitter.com/Wajax7OLn5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2022
जानिए कहां-कहां हो रहा है चुनाव
* 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर आज हो रहा है मतदान
* उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर सदर और खतौली में हो रहा है चुनाव * ओडिशा में पदमपुर,
* राजस्थान में सरदारशहर
* बिहार में कुढ़नी और
* छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर
1 बजे तक कहां कितनी हुई वोटिंग
* बिहार के कुढ़नी में 37%
* ओडिशा के पदमपुर में 46.96%,
* राजस्थान की सरदारशहर सीट पर 36.68%,
* रामपुर में 19.01%,
* खतौली में 33.20%,
* छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में 50.83% वोटिंग हुई
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि बूथ-बूथ पर दबाव बनाने की कोशिश बता रही हैं भाजपा अपनी हार से किस तरह घबरा रही है।
बूथ-बूथ पर दबाव बनाने की कोशिश बता रही हैं भाजपा अपनी हार से किस तरह घबरा रही है. pic.twitter.com/m9jXhHHDA0
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 5, 2022
अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के ट्विटर द्वारा किए गए ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा किभाजपा पुलिस और प्रशासन के माध्यम से चुनाव लड़ रही है ,चुनाव आयोग आंखें मूंदे बैठा है,
दिन रात सपा कार्यकर्ताओं को बुलाकर डराया धमकाया जाता है और रात में पुलिस हूटर बजाकर डंडा फटकारकर मतदाताओं को डराने का काम कर रही है,
क्या देश को यही दिन देखने के लिए आजादी मिली थी ? शर्मनाक!
भाजपा पुलिस और प्रशासन के माध्यम से चुनाव लड़ रही है ,चुनाव आयोग आंखें मूंदे बैठा है ,
दिन रात सपा कार्यकर्ताओं को बुलाकर डराया धमकाया जाता है और रात में पुलिस हूटर बजाकर डंडा फटकारकर मतदाताओं को डराने का काम कर रही है ,
क्या देश को यही दिन देखने के लिए आजादी मिली थी ? शर्मनाक! pic.twitter.com/kY9Ck07xAX
— SamajwadiPartyMediaCell (@MediaCellSP) December 4, 2022