पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मायावती के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर बसपा को 10 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है व सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का संकल्प लिया है।
इसके अलावा
● खुद जीतने से ज्यादा सपा को हरा रहीं मायावती, 60% सीटें ऐसी, जिनमें वोट बंटने से भाजपा को होगा बड़ा फायदा
● उत्तरप्रदेश में करीब 22 प्रतिशत दलित आबादी है और दलित वोट बैंक की वजह से यूपी में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुँची
● 403 विधानसभा सीटों में से 86 सीटें दलितों के लिए आरक्षित की गई हैं।
● 17 फीसदी ब्राह्मणों को मायावती ने बांटे टिकट
● बसपा का वोटिंग प्रतिशत
• विधानसभा चुनाव वर्ष 2007 30.43 फीसदी
• विधानसभा चुनाव वर्ष 2012 25.95 फीसदी
• लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 19.77 फीसदी
• विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 22.23 फीसदी
• लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 19.26 फीसदी
यूपी के 10 छोटे दलों ने बसपा से गठबंधन का एलान किया है। इसकी जानकारी पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर दी।
उन्होंने कहा कि आदरणीय बहन सुश्री
@Mayawati
जी के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर
@bspindia
को 10 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है व सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का संकल्प लिया है।
#बसपाकाबढ़ता_जनाधार
आदरणीय बहन सुश्री @Mayawati जी के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर @bspindia को 10 राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है व सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने और कार्य करने का संकल्प लिया है।#बसपा_का_बढ़ता_जनाधार pic.twitter.com/8zlthlW5ss
— Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) January 18, 2022
इन दलों ने किया बसपा से गठबंधन
इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरूक जनता पार्टी और सर्वजन सेवा पार्टी।
दरअसल यूपी में कुल 86 रिजर्व सीटें हैं।इन सीटों पर अगर दलितों के साथ एक वर्ग का वोट गंभीरता से जुड़ जाए तो बड़ा वोट बैंक उस पार्टी के साथ आता है। अधिक रिजर्व सीट जीतने वाला सियासी दल अपनी सरकार बना लेता हैं। 2007 के विधानसभा चुनाव में रिजर्व 61 सीट बीएसपी ने जीतकर सरकार बनाई थी। 2012 के चुनाव में एसपी ने 58 सीटें जीतकर सरकार बनाई। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 69 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।