उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में बड़ी हलचल हुई है. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज यानी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं।बता दें कि मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ कैंट विधानसभा से सपा पार्टी के टिकट पर 2017 में चुनाव हार चुकी हैं।
देखिए दिन भर का घटनाक्रम
सुबह 10:30 बजे अपर्णा यादव BJP कार्यालय पहुँची
दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बीजेपी कार्यालय पहुंची।
दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बीजेपी कार्यालय पहुंची। https://t.co/D3tCSA1yOT pic.twitter.com/bvjXoowWuA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
● तकरीबन 10: 45 अपर्णा यादव के BJP में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा
मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं। काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया:
मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं। काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया: अपर्णा यादव के BJP में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य pic.twitter.com/uZHZXh6UzF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
● सुबह 10 : 53 पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मैं अपर्णा यादव जी का हृदय से स्वागत करता हूं। पश्चिम यूपी में चुनाव होने वाला है और SP के शासन में गुंडागर्दी को इतना महत्व दिया जाता है कि पश्चिम उ.प्र. में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी। अपर्णा को शुरू से लगता था कि योगी जी के शासन में एक अच्छा सुशासन है:
मैं अपर्णा यादव जी का हृदय से स्वागत करता हूं। पश्चिम यूपी में चुनाव होने वाला है और SP के शासन में गुंडागर्दी को इतना महत्व दिया जाता है कि पश्चिम उ.प्र. में कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी। अपर्णा को शुरू से लगता था कि योगी जी के शासन में एक अच्छा सुशासन है: स्वतंत्र देव सिंह,BJP pic.twitter.com/WNn0OfQbZl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
● 11 बजे BJP में शामिल हुई अपर्णा यादव उसके
दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं।
दिल्ली: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। https://t.co/fieghGSmbP pic.twitter.com/nMqgwLirqu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
● सुबह 11 बजे BJP में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा मैं पार्टी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी का हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रहती थी और मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है और मेरे लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले हैं:
मैं पार्टी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी का हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रहती थी और मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है और मेरे लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले हैं: बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव https://t.co/AG0SImjEo1 pic.twitter.com/AKLGbvLdXj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
● सुबह 11 : 15 के बाद
दिल्ली: बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की।
दिल्ली: बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से मुलाकात की। pic.twitter.com/AF8Gmi7on9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
● सुबह 11 : 45 पर BJP में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा
लोकतंत्र में सभी स्वतंत्रत होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है, BJP राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है। पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी। मेरे लिए ज़रूरी है कि BJP का परचम लहराए:
लोकतंत्र में सभी स्वतंत्रत होकर अपनी विचारधारा से जुड़ सकते हैं। देश को बचाना है तो राष्ट्रवाद के साथ चलना है, BJP राष्ट्रवाद के लिए अग्रसर रही है। पार्टी जहां से सुनिश्चित करेगी मैं वहां से लड़ूंगी। मेरे लिए ज़रूरी है कि BJP का परचम लहराए: BJP में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव pic.twitter.com/pISWecW6yF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
●दोपहर 2:15 के बाद सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव की आई प्रतिक्रिया
मैं उन्हें (अपर्णा यादव) बधाई दूंगा और हमें खुशी है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है, मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी। नेता जी (मुलायम सिंह यादव)ने उन्हें समझने की बहुत कोशिश की: अखिलेश यादव, SP
मैं उन्हें (अपर्णा यादव) बधाई दूंगा और हमें खुशी है कि हमारी समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है, मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंचकर संविधान और लोकतंत्र को बचाने का काम करेगी। नेता जी (मुलायम सिंह यादव)ने उन्हें समझने की बहुत कोशिश की: अखिलेश यादव, SP https://t.co/AG0SImjEo1 pic.twitter.com/DJUyHXxlAE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
● शाम 4 बजे के बाद यूपी CM ने कहा
अपनी पहली सूची के बाद समाजवादी पार्टी बैकफुट पर आ गई है। अब उनकी हिम्मत नहीं हो पा रही है कि वे दूसरी सूची जारी करें। जैसे इन्होंने माफिया और अपराधियों को पहली सूची में जगह दी है अगर ऐसे ही करते हैं तो जनता के सामने ये मुंह नहीं दिखा पाएंगे: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ
अपनी पहली सूची के बाद समाजवादी पार्टी बैकफुट पर आ गई है। अब उनकी हिम्मत नहीं हो पा रही है कि वे दूसरी सूची जारी करें। जैसे इन्होंने माफिया और अपराधियों को पहली सूची में जगह दी है अगर ऐसे ही करते हैं तो जनता के सामने ये मुंह नहीं दिखा पाएंगे: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ pic.twitter.com/tdOYpNSJ10
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
•उन्होंने कहा कि उनको(अपर्णा यादव) भाजपा, डबल इंजन की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पसंद आई। उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ली, हम उनका स्वागत करते हैं। हमें विश्वास है कि अपर्णा जी भाजपा के साथ मिलकर मज़बूती प्रदान करेंगी:
उनको(अपर्णा यादव) भाजपा, डबल इंजन की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पसंद आई। उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ली, हम उनका स्वागत करते हैं। हमें विश्वास है कि अपर्णा जी भाजपा के साथ मिलकर मज़बूती प्रदान करेंगी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,गौतमबुद्ध नगर pic.twitter.com/TeSCUUFJ2P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
●शाम 4:30 के बाद
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव का BJP में शामिल होना साबित करता है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में किस तरह से महिलाओं को सुरक्षा देने का काम हुआ है। मुलायम सिंह यादव की बहू हो या स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी दोनों ही BJP में सुरक्षित महसूस करती हैं:
मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव का BJP में शामिल होना साबित करता है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में किस तरह से महिलाओं को सुरक्षा देने का काम हुआ है। मुलायम सिंह यादव की बहू हो या स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी दोनों ही BJP में सुरक्षित महसूस करती हैं:केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/XhwKwJ6vwO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
अपर्णा यादव ने क्यों की बगावत?
बता दें कि अपर्णा सिंह लखनऊ कैंट से इस बार भी चुनाव लड़ना चाहती थीं, वो पिछले काफी समय से यहां सक्रिय भी थीं लेकिन अखिलेश यादव ने साफ कर दिया था कि वो परिवार से किसी को टिकट नहीं देने वाले हैं। इस पर जब आखिर तक बात नहीं बनी तो अपर्णा यादव नाराज हो गईं इसके बाद से ही उनके बीजेपी में आने की अटकलें तेज हो गई थीं। आखिरकार अपर्णा यादव ने अपने परिवार की पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होना बेहतर समझा।