Ghosi By Election 2023 Update: घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए भाजपा को रिकार्ड मतों से हरा दिया।
2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को घोसी विधानसभा उपचुनाव में भारी भरकम जीत मिली है। इस उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के दारा सिंह चौहान को हरा दिया।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जीत की बधाई दी है उन्होंने कहा कि यह जीत महंगाई, बेरोजगारी से परेशान जनता की जीत है।
घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। घोसी उपचुनाव विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को सपा से करारी शिकस्त मिली। सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को रिकॉर्ड 42,759 वोटों से शिकस्त दी है।
घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस जीत को जनता की जीत बताया है। बता दें कि सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान लगातार पीछे चल रहे थे।
शुरुआती मतगणना में ही सपा के सुधाकर सिंह अपने प्रत्येक राउंड में बढ़त हासिल कर ली। आखिरी राउंड की मतगणना के बाद सुधाकर सिंह की स्थिति और मजबूत हो गई। अंतिम राउंड में सपा के सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से दारा सिंह चौहान को हरा राकेश समाजवादी पार्टी का परचम लहरा दिया।