Table of Contents
सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ इस बार 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, वैवाहिक जीवन और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला करवा चौथ व्रत रखती हैं। व्रती महिलाएं रात को चांद दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ती हैं। मान्यता है कि चंद्र दर्शन और चांद को अर्घ्य देने से पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
करवा चौथ पूजा की विधि
करवा चौथ के दिन सुबह उठकर स्नानि और नित्य कर्म से निव्रत होकर करवा चौथ माता के व्रत का संकल्प करना चाहिए। इस दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करती हैं और मुहूर्त के हिसाब से पूजा करती हैं। पूजा के दौरान चौथ माता (गौरी मां) और भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। पूजा के दौरान मां की तस्वीर को रोली का तिलक लगाकर उन्हें नैवेद्य, फूल और पंचामृत आदि अर्पित किए जाते हैं। फिर मां को हलवा-पूड़ी का भोग लगाया जाता है। रात्रि में चांद निकलने पर उन्हें अर्घ्य दिया जाता है और पति के हाथों से महिलाएं जल ग्रहण करती हैं।
यहां भी पढ़ें: करवा चौथ : व्रत की शुरुवात के साथ जानें, चन्द्रोदय का समय व ज़रूरी पूजन सामग्री
छलनी से चांद को क्यों देखती हैं महिलाएं
करवा चौथ के दिन महिलाएं छलनी से अपनी पति को देखती हैं। छलनी से चांद देखने की इस परंपरा की कल्पना चंद्रमा और भगवान ब्रह्मा से की गई है। चंद्रमा को भगवान ब्रह्मा का स्वरूप माना गया है, साथ ही चांद में शीतलता, शालीनता, प्यार, जगत प्रसिद्धि जैसे गुण समाहित हैं। इसलिए करवा चौथ पर सभी महिलाएं छलनी से चांद को देखकर ये कामना करती हैं कि उनका पति भी चांद जैसे गुणों से परिपूर्ण हो।
यूपी में इन जिलों में चांद निकलने का समय
1. लखनऊ : 07 बजकर 56 मिनट
2. बरेली : 07 बजकर 59 मिनट
3. नोएडा : 08 बजकर 07 मिनट
4. गुरुग्राम : 08 बजकर 08 मिनट
5. मेरठ : 08 बजकर 05 मिनट
6. अलीगढ़ : 08 बजकर 06 मिनट
7. गोरखपुर : 07 बजकर 47 मिनट
8. मथुरा : 08 बजकर 08 मिनट
19. जौनपुर : 07 बजकर 52 मिनट
20. सहारनपुर : 08 बजकर 03 मिनट
21. आगरा : 08 बजकर 07 मिनट
22. रामपुर : 8 बजे
23. फर्रुखाबाद : 08 बजकर 1 मिनट
24. इटावा : 8 बजकर 05 मिनट
अन्य जगह 24 अक्टूबर 2021 को चंद्रोदय का समय
1. देश की राजधानी दिल्ली : 08 बजकर 08 मिनट
2. जयपुर : 08 बजकर 17 मिनट
3. भोपाल : 08 बजकर 19 मिनट
4. चंड़ीगढ़ : 08 बजकर 04 मिनट
5. इदौर : 08 बजकर 52 मिनट
6. बेंगलुरु : 08 बजकर 39 मिनट
7. कोलकाता : 07 बजकर 36 मिनट
8. पटना : 07 बजकर 42 मिनट
9. मुंबई : 08 बजकर 47 मिनट
10.लुधियाना :08 बजकर 07 मिनट
11.अंबाला : 08 बजकर 10 मिनट
यहां भी पढ़ें: करवा चौथ व्रत कथा के साथ जानिए कुंवारी लड़कियों का करवा चौथ व्रत
ऐसे खोले अपना व्रत
करवा चौथ के दिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पूरे दिन बिना कुछ खाए पिए निर्जला उपवास रखें और शाम को सूर्यास्त के कुछ समय पहले से ही करवा माता की पूजा आरंभ कर दें। पूजा समपन्न होने के बाद और चांद निकले के पहले व्रत खोलने के लिए पूर्व निर्धारित भोजन बनाकर तैयार कर लें। अब जैसे ही आकाश में चांद के दर्शन हो उस समय पहले चांद को अर्घ्य देकर पूजन करें। चांद के पूजन के बाद अपने जीवन साथी का भी तिलक लगाकर, आरती उतारक पूजन करें, अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लें। इसके बाद अपने पति से जल ग्रहण करके और कुछ मीठा खाकर अपने निर्जला करवा चौथ के व्रत को खोलें। इस तरह व्रत खोलने से आपका व्रत सफल और फलदायी माना जाता है।